Last Updated:
ईरान द्वारा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित एक संकरे समुद्री परिवहन मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य को लगभग अवरुद्ध कर दिए जाने के बाद वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में उछाल आया है. वैश्विक तेल और एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इस मार्ग से होकर गुजरता है.
पश्चिम एशिया में तनाव से गैस सिलेंडर को लेकर लोगों को परेशानी हो रही है. (पीटीआई)
नई दिल्ली. पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे भीषण संघर्ष और तनाव के बीच भारत सरकार ने मोर्चे को पूरी तरह से संभाल लिया है. देश की ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री व्यापार और वहां फंसे लाखों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई बड़े और कड़े कदम उठाए हैं. सरकार ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि भारत में पेट्रोल-डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए घबराहट में की जाने वाली ‘पैनिक बाइंग’ (Panic Buying) या जमाखोरी से बचें.
स्थिति को स्पष्ट करने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए अपडेट्स को इन मुख्य बिंदुओं में समझा जा सकता है:
1. ऊर्जा और ईंधन की स्थिति: ‘देश में कोई किल्लत नहीं’
भारत ईंधन उत्पादन में आत्मनिर्भर है और देश की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं.
| ईंधन का प्रकार | वर्तमान स्थिति और नए नियम |
|---|---|
| पेट्रोल / डीज़ल | पर्याप्त कच्चा तेल मौजूद है. घरेलू मांग के लिए आयात की जरूरत नहीं। पेट्रोल पंपों पर कोई कमी नहीं. |
| LPG (रसोई गैस) | सख्त नियम: शहरों में अब दो सिलेंडर बुकिंग के बीच 25 दिन और गांवों में 45 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है. 22 राज्यों में कंट्रोल रूम बने हैं और जमाखोरी पर छापेमारी जारी है. |
| PNG / CNG | प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को 100% और कमर्शियल को 80% गैस मिल रही है। नया नियम: जिनके पास PNG कनेक्शन है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। |
नागरिकों से अपील की गई है कि वे IVRS, SMS, WhatsApp या ऑयल कंपनियों के ऐप्स के जरिए गैस की डिजिटल बुकिंग करें. आपात स्थिति के लिए LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स रविवार को भी खुले रहेंगे.
2. भारतीयों का रेस्क्यू और उड़ानों की स्थिति
पश्चिम एशिया में फंसे नागरिकों को वापस लाने का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है.
- 1.94 लाख की वतन वापसी: विदेश मंत्रालय के 24×7 कंट्रोल रूम की मदद से 28 फरवरी 2026 से अब तक लगभग 1.94 लाख भारतीय सुरक्षित लौट चुके हैं.
- दुखद मौतें: इस संघर्ष में 5 भारतीय नागरिकों की जान गई है, जबकि एक नागरिक अब भी लापता है जिसकी तलाश जारी है.
- फ्लाइट्स: UAE, सऊदी अरब और ओमान से सीमित उड़ानें जारी हैं. बहरीन, कुवैत और इराक से आने वाले यात्रियों को सऊदी अरब के जरिए ट्रांजिट (Transit) की सुविधा दी जा रही है.
3. समुद्री सुरक्षा और शिपिंग ऑपरेशन्स
व्यापारिक जहाजों और नाविकों (Sailors) की सुरक्षा पर DG शिपिंग लगातार नजर बनाए हुए है.
- फुजैरा तेल टर्मिनल के पास हमले के बावजूद भारतीय जहाज ‘Jag Laadki’ सुरक्षित बच निकला है और 80,800 टन कच्चा तेल (Murban Crude) लेकर भारत आ रहा है.
- इसके अलावा LPG जहाज ‘Shivalik’ और ‘Nanda Devi’ भी सुरक्षित वापस लौट रहे हैं.
- क्षेत्र में मौजूद 22 जहाजों और 611 नाविकों से संपर्क स्थापित है. अब तक 276 भारतीय नाविकों का सफल रेस्क्यू किया जा चुका है.
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें, पैनिक बुकिंग न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से जानकारी प्राप्त करें. सरकार ने भरोसा दिया है कि देश में ईंधन और LPG की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.