- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (30 March To 5 April 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
30 मार्च से 5 अप्रैल तक सिंह राशि वालों के फाइनेंस, इंश्योरेंस और करियर के लिए अच्छा समय रहेगा। धनु राशि वालों को बिजनेस में मन मुताबिक मुनाफा मिलेगा। नए कॉन्टैक्ट से फायदा मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को मेहनत फायदा मिलेगा। कामकाज में प्रगति के संकेत हैं।
मेष राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों के पारिवारिक बिजनेस, पेमेंट और कामकाज की योजनाएं महत्वपूर्ण रहेंगी। मकर राशि वालों को निवेश से फायदा मिल सकता है। बाकी राशियों के लिए भी यह सप्ताह काम, धन, रिश्ते और सेहत के मामलों में मिला-जुला असर देने वाला रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर की देखरेख और साज-सज्जा को लेकर परिवार के साथ विचार-विमर्श होगा और किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को एडमिशन मिल सकता है। नेगेटिव- अजनबी लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा होने की आशंका है। इस समय धैर्य और संयम बहुत जरूरी है। अगर किसी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत से सुधार हो जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। ज्यादातर काम फोन और संपर्कों के माध्यम से पूरे हो जाएंगे, जिससे आप दूसरे जरूरी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बीतेगा। प्रेम संबंध बन सकते हैं। लेकिन इनके साथ अपनी पढ़ाई और करियर पर भी ध्यान दें। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज सावधान रहें। नियमित चेकअप कराते रहें। परंपरागत इलाज लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- आपका पूरा ध्यान आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में रहेगा और मन मुताबिक नतीजे भी मिलेंगे। अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके पास आपकी किसी समस्या का हल होगा। मनोरंजन और घूमने-फिरने में खुलकर खर्च करेंगे। नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला लेते समय परिवार की सहमति लेना जरूरी है। निजी कामों के साथ सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देने से संपर्क दायरा बढ़ेगा। वाहन पर कोई बड़ा खर्च भी आ सकता है।
व्यवसाय- कामकाज में पूरा ध्यान लगाए रखें। शुरुआत में गति कुछ धीमी रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां सुधरेंगी। लेनदेन में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नौकरी में महिलाओं को खास सफलता मिल सकती है। लव- किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें, क्योंकि इसका असर दांपत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश करेगी। स्वास्थ्य- सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। थकान और बुखार जैसा महसूस होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें और साफ पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – पॉजिटिव- इस सप्ताह सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ा दूर रहना बेहतर रहेगा। इससे समय बचेगा और आप जरूरी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें। पुराना उधार दिया पैसा भी मांगने पर वापस मिल सकता है। नेगेटिव- अजनबी लोगों से व्यवहार और लेनदेन में सावधानी रखें। खर्चों पर नियंत्रण रखें, इससे आर्थिक स्थिति संभलेगी। विद्यार्थियों में एकाग्रता की कमी रह सकती है।
व्यवसाय- ध्यान रखें कि आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक बात लीक हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें। हालांकि जल्दी ही हालात काबू में आ जाएंगे। इसलिए पूरे जोश से अपने काम पर फोकस रखें। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। लेकिन संतान का जिद्दी या नकारात्मक रवैया चिंता बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य- सेहत के लिहाज से समय बहुत अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- कोई कानूनी काम अटका है, तो इस सप्ताह भागदौड़ के बाद वह सुलझ सकता है। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। घर में मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल बनेगा। नेगेटिव- छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए बजट संभालकर चलें। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। युवा मौज-मस्ती में पड़कर हाथ आई उपलब्धि गंवा सकते हैं।
व्यवसाय- कामकाज में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले उससे जुड़े सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। अगर प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे हैं, तो यह फैसला फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी वालों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में छोटी सी गलतफहमी मनमुटाव का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों से दूर रहें। इसका असर मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति और भाग्य आपका पूरा साथ दे रहे हैं। आपकी कोई योजना अच्छे तरीके से पूरी होगी, जिससे सुकून मिलेगा। घर में करीबी संबंधियों के आने से प्रसन्नता रहेगी। फाइनेंस से जुड़े कामों में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- कुछ समय सामाजिक और सोसाइटी की गतिविधियों में भी लगाएं। इससे संपर्क बढ़ेंगे और नए अनुभव मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, जिससे आपके कुछ निजी काम अधूरे रह सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। इंश्योरेंस, पॉलिसी और फाइनेंस से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा मिल सकता है। हालांकि प्रतियोगिता का सामना भी करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी वालों को पब्लिक प्लेस पर अपनी मर्यादा और मान-सम्मान का खास ध्यान रखना होगा। लव- जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से आपको घर पर समय देना पड़ेगा। आपका सहयोग संबंधों को और मधुर बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम को देखते हुए खानपान और दिनचर्या को संतुलित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या – पॉजिटिव- परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान आपकी बात को खास महत्व मिलेगा। लेकिन कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। हर काम को व्यवहारिक तरीके से करेंगे, तो सफलता मिलेगी। नेगेटिव- शॉपिंग करते समय फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। कोई नकारात्मक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति परेशानी खड़ी कर सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। गुस्सा और आवेश आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं रहेगा।
व्यवसाय- आप पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े हैं, तो उसमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की योजना बन सकती है। लेकिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों के काम बढ़े रहेंगे। लव- घर-परिवार और कारोबार के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य- यात्रा के दौरान खानपान और दवाइयों का खास ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। इससे आप तनावमुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। नेगेटिव- अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आएंगे, जिनमें कटौती संभव नहीं होगी। दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी और मान-हानि का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि फालतू बातों से दूर रहकर अपने कामों पर ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आय की स्थिति अभी मध्यम रहेगी। लेकिन नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम में व्यस्त रहें। लव- पति-पत्नी के बीच तालमेल में कुछ कमी रह सकती है, जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में भी निराशा रह सकती है। स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान और दिनचर्या की वजह से पेट खराब रह सकता है। गैस और वायु की समस्या भी परेशान करेगी। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय अनुकूल है, बस खुद को समय के अनुसार ढालने की जरूरत है। आप पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा पाएंगे। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में फोकस बना रहेगा। नेगेटिव- घर की सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च होने से चिंता रहेगी। मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने से मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार या बदलाव की योजनाएं बनेंगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने ज्यादा शेयर न करें। किसी बड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। लव- किसी पारिवारिक समस्या का समाधान परिवार के साथ मिलकर ढूंढेंगे, तो जल्दी सफलता मिलेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। स्वास्थ्य- सेहत के प्रति सतर्क रहें। खासकर ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को लेकर लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह दिनचर्या खुशनुमा रहेगी। किसी असंभव लग रहे काम के अचानक बनने से बहुत खुशी मिलेगी। अपने निजी मामलों का खुलासा बाहरी लोगों के सामने न करें। इससे आपके काम में आ रही रुकावटें कम होंगी। नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ झगड़ा या कहासुनी होने की आशंका है। शांति से समस्या सुलझाएं। गुस्सा और आवेश स्थिति को बिगाड़ सकता है। शॉपिंग करते समय खर्चों में लापरवाही न करें, वरना बजट बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेंगी और मन मुताबिक मुनाफा मिलेगा। दूर-दराज के क्षेत्रों से नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे। युवा प्रतियोगिता संबंधी कामों में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम के नतीजे उम्मीद के अनुसार न मिलने से थोड़े परेशान रह सकते हैं। लव- घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने पर माहौल जल्दी सामान्य हो जाएगा। प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपना समय नष्ट न करें। स्वास्थ्य- एलर्जी या किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए साफ-सफाई रखें और इलाज समय पर कराएं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मकर – पॉजिटिव- इस सप्ताह पिछले कुछ समय से चल रही चिंता दूर होती नजर आ रही है। निवेश से जुड़े कामों के लिए समय बहुत अच्छा है। इसलिए इन मामलों पर खास ध्यान दें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। नेगेटिव- किसी भी समस्या में अपने विश्वसनीय मित्र से सलाह जरूर लें। इससे समाधान मिल सकता है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन आपको मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- सप्ताह के अंत में ग्रह स्थिति कुछ विपरीत रह सकती है। इस समय कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यवसायियों को अपना नेटवर्क और बढ़ाना होगा। नौकरी में भी काम से जुड़ी कोई दिक्कत आ सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए मनोरंजक कार्यक्रम बनाएं। उपहार देना भी फायदेमंद रहेगा। युवाओं की दोस्ती और गहरी हो सकती है। स्वास्थ्य- बुखार और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी परेशान कर सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। प्राणायाम और एक्सरसाइज आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी है। अपने लक्ष्य के लिए की गई मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी फोन कॉल या संबंधी के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परिवार के लोगों की मेहनत और कोशिश से कोई पारिवारिक योजना पूरी हो सकती है। नेगेटिव- सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवा बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। रिस्क वाले काम जैसे लॉटरी, जुआ या सट्टा नुकसान दे सकते हैं। फिजूल खर्च भी बने रहेंगे। किसी से उलझना मान-हानि का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में और ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है। इससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता रखने से सुधार आएगा। ऑफिस में नई कार्यप्रणाली की वजह से काम आसान होगा। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम बनेंगे। इससे सभी लोगों के बीच खुशी और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य- कमजोरी और सुस्ती बनी रह सकती है। इसलिए काम के बीच आराम जरूर लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह दिनचर्या व्यस्त रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। कुछ समय आध्यात्मिक कामों में जरूर बिताएं। इससे आत्मबल और सुकून मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें। कोई भी समस्या आने पर डरने की बजाय उसका डटकर सामना करें। पब्लिक प्लेस पर अपनी गरिमा और मान-सम्मान का ध्यान रखें। किसी विवाद में पड़ना ठीक नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादा कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा कि काम की अधिकता घर के दूसरे सदस्यों के साथ बांट लें। इस समय मुनाफा थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में टीमवर्क से प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो जाएगा। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- सेहत से जुड़ी कोई भी परेशानी हो, तो उसकी नियमित जांच करवाना बहुत जरूरी है। अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
