‘वध 2′ ने बुधवार को कितनी की कमाई?
जसपाल सिंह संधू के डायरेक्शन में बनी और सीनियर एक्टर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की लीड रोल वाली फिल्म ‘वध 2’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 0.5 करोड़, दूसरे दिन 0.85 करोड़, तीसरे दिन 1 करोड़, चौथे दिन 0.3 करोड़, पांचवें दिन 0.35 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वध 2’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को 0.3 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘वध 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 3.3 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बॉर्डर 2’ का तीसरे बुधवार कितना रहा कलेक्शन?
डायरेक्टर अनुराग सिंह की ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही अपनी रिलीज़ का तीसरा हफ्ता पूरा करने वाली है. इस बीच सनी देओल स्टारर फिल्म की 20वें दिन की कमाई को देखें तो, सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की कुल कमाई अब 316 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मर्दानी 3’ ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म ‘मर्दानी 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. रानी की पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के चलते ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है और इसकी कमाई शानदार रही है. फिल्म के 13वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने दूसरे बुधवार को 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 39.80 करोड़ रुपये हो गई है.
मना शंकरा वारा प्रसाद गारू की पांचवें बुधवार की कमाई?
चिरंजीवी की फिल्म मना शंकरा वारा प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है. वहीं अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है. बावजूद इसके ये फिल्म अब भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. रिलीज के 31वें दिन यानी पांचवें बुधवार को सैकनिल्क के मुताबिक मना शंकरा वारा प्रसाद गारू ने 50 लाख रुपये की कमाई की. जिसके बाद इस फिल्म की 31 दिनों की कुल कमाई 214.25 करोड़ रुपये हो चुकी है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.