Vodafone Idea Share: दिग्गज कारोबारी कुमार मंगलम बिड़ला के वोडाफोन आइडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाए जाने के बाद इसके शेयर सुर्खियों में हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह महीनों में वोडफोन आइडिया के शेयरों में लगभग 76 परसेंट का उछाल आया है. इस तेजी के पीछे कई वजहें हैं जैसे कि AGgkR बकाए पर राहत, तीन साल के टर्नअराउंड प्लान का शुरू होना, ऑपरेटिंग लॉस कम होना और ARPUs में सुधार शामिल हैं.
इस बीच, कंपनी में प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला के बढ़ते भरोसे से निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है. यह स्टॉक अभी अपने प्रमुख विंग कवरेज- 50 और 200 दिन के SMAs के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो शेयरों की कीमत में तेजी से हो रहे सुधार को दर्शाता है. बावजूद इसके, वोलैटिलिटी ज्यादा बनी हुई है, जिसका एक साल का बीटा 1.5 है. यह शेयर बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का संकेत देता है.
मार्केट एक्सपर्ट्स का क्या है सुझाव?
स्टॉक में सुधार के बावजूद वोडफोन आइडिया के शेयरों को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स सावधान बने हुए हैं. अपने लेटेस्ट नोट में एमके रिसर्च ने स्टॉक को पहले के ‘सेल’ कॉल से अपग्रेड करके ‘ऐड’ कर दिया है और टारगेट प्राइस 12 रुपये तय किया है. एमके का मानना है कि VI की AGR देनदारियों पर सरकार की रोक स्टॉक को बढ़ावा मिलने की एक खास वजह है. इससे कंपनी को कैश फ्लो में काफी राहत मिलेगी और कंपनी को टर्नअराउंड का मौका मिलेगा.
AGR बकाए पर राहत
वोडाफोन आइडिया का अभी बकाया एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) 87695 करोड़ रुपये है. इस बड़ी रकम को सरकार ने फिलहाल ‘होल्ड’ पर डाल दिया है. यानी कि इसे अभी चुकाने की नहीं है. पहले कंपनी को भारी किश्तें चुकानी पड़ती थी, लेकिन केंद्रीय कैबिनेट ने 31 दिसंबर को कर्ज में डूबी इस कंपनीइ के लिए एक बड़े राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है. इसके तहत, कंपनी को मार्च 2026 से मार्च 2031 के बीच सालाना 124 करोड़ का भुगतान करना होगा. बड़ी किश्तें 2032 से 2041 के बीच 10 साल की विंडो में भरी जाएंगी.
दिसंबर तिमाही में कम हुआ घाटा
कारोबारी साल 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में हुए 6609 करोड़ रुपये के मुकाबले में 5286 करोड़ रुपये का घाटा हुआ. इस दौरान ऑपरेश्नल रेवेन्यू भी पिछले साल के 11,117 करोड़ रुपये की जगह मामूली बढ़कर 11,323 करोड़ रुपये रह गया. हाई-वैल्यू ग्राहकों के जुड़ने और उनके द्वारा प्लान अपग्रेड कराने की वजह से ARPU (औसत राजस्व प्रति ग्राहक) बढ़कर 186 रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल 173 रुपये पर था.
केएम बिड़ला का शेयरों पर बढ़ा भरोसा
दिग्गज कारोबारी केएम बिड़ला ने 30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच वोडाफोन आइडिया के कुल 4.09 करोड़ शेयर खरीदे. उन्होंने 30 जनवरी को 10.95 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 2.21 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इसके बाद 1 फरवरी को 11.13 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 1.88 करोड़ और शेयर खरीदे. इससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़ी और बाजार को प्रोमोटर के कंपनी पर भरोसे का संकेत मिला.
ये भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.