Last Updated:
Virat Kohli Anushka sharma visits Premananda Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे. इस दौरान विराट और अनुष्का भक्ति में लीन दिखे. कुछ महीने पहले भी ये दोनों कपल महाराज जी से मिलने वृंदावन पहुंचे थे.
प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली
प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के बाद विराट और अनुष्का ने उनसे आशीवार्द लिया. इसके बाद उन्होंने आश्रम में शांति से कुछ समय बिताया. इस दौरान विराट कोहली के लिए भक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए इतनी भीड़ हो गई थी कि सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया था. विराट कोहली ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और हाथ हिलाकर उन्होंने सबका अभिवादन स्वीकार किया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार मैदान पर उतरे थे विराट
बता दें कि विराट कोहली आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे थे. विराट के लिए ये सीरीज बहुत ही शानदार रही थी. सीरीज के आखिरी मैच में विराट कोहली ने शतक लगाया था. इंदौर में खेले गए मैच में उन्होंने 124 रनों की पारी खेली थी. इसके अन्य दो मैचों में उनका स्कोर 23 और 93 रन था.
विराट कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. ऐसे में वह सिर्फ वनडे में खेलते हैं. वहीं अब वह अगले महीने शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में एक्शन में दिखेंगे. विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. विराट की ये टीम आईपीएल के पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में उनकी टीम के सामने इस बार खिताब बचाने की चुनौती होगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.