बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह घर आए एलपीजी सिलेंडर का स्वागत ऐसे करती नजर आ रही हैं, जैसे कोई खास मेहमान आया हो. सिलेंडर के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है और एक्ट्रेस उसे ताज पहनाकर चाय भी ऑफर करती दिखती हैं.
एक्ट्रेस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना
दरअसल इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई की दिक्कत की खबरें सामने आ रही हैं. इतना ही नहीं, अब कई जगहों पर लोग 28 दिन में सिर्फ एक ही सिलेंडर बुक कर पा रहे हैं. ऐसे में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें भी देखने को मिल रही हैं.
गुलाब का फूल देकर किया स्वागत
इसी माहौल के बीच समीरा रेड्डी ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह घर आए एलपीजी सिलेंडर का स्वागत बिल्कुल किसी वीआईपी गेस्ट की तरह करती दिखाई दे रही हैं. सिलेंडर को रेड कार्पेट पर रखा गया है और उसके ऊपर ताज भी सजाया गया है. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस उसे गुलाब का फूल देकर स्वागत करती हैं और चाय भी ऑफर करती नजर आती हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.