बॉलीवुड के मेथड एक्टरल राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली बायोपिक के लुक को लेकर चर्चा में तो हैं ही, लेकिन उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उनके एक सोशल मीडिया कमेंट ने बटोर ली हैं. दरअसल, इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म का ट्रांसफॉर्मेशन शेयर करते ही एक फैन ने उन्हें नसीहत दे डाली कि वो कभी प्रोपेगेंडा फिल्मों का हिस्सा न बनें. राजकुमार ने भी बिना देर किए सिर्फ एक शब्द लिखकर अपना स्टैंड साफ कर दिया. एक्टर का यह बेबाक अंदाज अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और लोग उनके इस साफ नजरिए की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
राजकुमार राव ने बायोपिक के लिए बदला अपना लुक.
नई दिल्ली. राजकुमार राव आजकल अपनी नई फिल्म के लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. हुआ ये कि राजकुमार हाल ही में बोलती खिड़कियां शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में नजर आए थे. वहां उनका बदला-बदला सा लुक देखकर फैंस थोड़े हैरान रह गए और कुछ को तो उनकी सेहत की चिंता होने लगी. इस पर सफाई देते हुए राजकुमार ने सोशल मीडिया पर पर बताया कि यह ट्रांसफॉर्मेशन उनकी आने वाली फिल्म के लिए है.
इस बीच राजकुमार राव के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया कि सर, प्लीज कभी कोई प्रोपेगेंडा फिल्म मत करिएगा. राजकुमार ने भी बिना देर किए बड़े ही साफ शब्दों में जवाब दिया कि ‘कभी नहीं’. राजकुमार के इस बेबाक जवाब ने उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया है. राजकुमार राव ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर पोस्ट में लिखा, ‘मेरी पहचान मेरी कला से है. मैंने अभी अपनी अगली बायोपिक निकम की शूटिंग खत्म की है और हां, इस रोल के लिए मुझे फिजिकली खुद को काफी बदलना पड़ा और मुझे अपने काम के लिए ऐसा करना बहुत पसंद है.’
राजकुमार राव का जवाब हुआ वायरल.
राजकुमार राव ने किरदार के लिए बढ़ाया वजन
अपनी एक्टिंग को लेकर राजकुमार राव कितने संजीदा हैं, ये उनके हालिया पोस्ट से साफ झलकता है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जब मैं अपनी मेहनत से वो लुक पा सकता हूं, मैं प्रोस्थेटिक्स पर यकीन नहीं करता. फिल्म निकम में मैंने वही किया है, चाहे वजन बढ़ाना हो, उम्रदराज दिखना हो या बालों को पतला करना. मजेदार बात ये है कि उनके हेयर स्टाइलिस्ट बालों को पतला करने के सख्त खिलाफ थे.