बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपना 61वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया. मुंबई स्थित उनके घर पर हुई इस प्राइवेट पार्टी में उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि जश्न में उनकी दोनों पूर्व पत्नियां, रीना दत्ता और किरण राव के साथ उनकी मौजूदा पार्टनर गौरी स्प्रैट भी शामिल हुईं. आमिर ने अपने बच्चों जुनैद, आयरा और आजाद के साथ केक काटा और खुशियां बांटीं. सोशल मीडिया पर इस फैमिली रीयूनियन के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
आमिर खान ने अपने घर पर दोनों पूर्व पत्नियां और गर्लफ्रेंड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया.
नई दिल्ली. आमिर खान ने 14 मार्च को मुंबई स्थित अपने घर पर अपना 61वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर आमिर के परिवार और करीबियों की एक छोटी सी महफिल सजी, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस इस बात से काफी प्रभावित हैं कि आमिर के इस सेलिब्रेशन में उनकी गर्लफ्रेंड, दोनों पूर्व पत्नियां और बच्चे एक ही छत के नीचे नजर आए. आमिर खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस प्राइवेट पार्टी में आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता, दूसरी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बच्चे जुनैद, आयरा और आजाद राव खान शामिल हुए. इस शाम का एक वीडियो तब चर्चा में आया, जब पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक क्लिप शेयर किया.
आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी को खिलाया केक
वीडियो में आमिर खान अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और वहां मौजूद सभी लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं. केक काटने के बाद आमिर ने सबसे पहले अपने परिवार का मुंह मीठा कराया. उन्होंने अपने बेटे आजाद और फिर बेटी आयरा को केक खिलाया. इसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को भी केक खिलाते हैं.