Thalapathy Vijay on Jana Nayagan Release: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय इस समय चारों ओर मुसीबतों से घिरे हुए हैं। पहले तो उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पिछले चार महीनों से अटकी हुई है, फिर खबरें आईं कि उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी दे दी। फिलहाल विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
थलपति विजय अब फिल्मों की दुनिया को छोड़ पूरी तरह राजनीति में उतर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक रैली में आरोप लगाया कि ‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी के पीछे एक “राजनीतिक साजिश” है। त्रिची में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपने फैंस से बात करते हुए अपने लिए इंसाफ मांगा है।
‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी पर बोले थलपति विजय
विजय ने अपने संबोधन में आगे आरोप लगाया कि विभिन्न पार्टियां उनके विरोध में एकजुट हो गई हैं। उन्होंने ‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी और करूर भगदड़ ट्रैजेडी को भी इस ‘साजिश’ का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, “मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि कैसे बाकी पार्टियां आपके विजय के खिलाफ एकजुट हो गई हैं”।
उन्होंने आगे कहा- “जैसा कि कई लोगों ने कहा, करूर घटना को लेकर साजिश रची गई है, और मेरी आखिरी फिल्म जन नायकन भी रिलीज नहीं हो सकी। क्या होगा अगर इससे हमारा करीबी रिश्ता और भी मजबूत हो जाए तो? क्या होगा अगर यह फिल्म चुनावों में एक शक्तिशाली हथियार बन जाए तो? एक भाई, एक बेटे, आपके विजय होने के नाते, मैं आपके इंसाफ के लिए लड़ रहा हूं। मुझे भी इंसाफ चाहिए।”
क्यों नहीं रिलीज हुई ‘जन नायकन’?
एच. विनोद द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जन नायकन’ थलपति विजय की आखिरी फिल्म है जो इस साल 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज होने वाली थी। इसमें विजय, पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि, सेंसर बोर्ड संग हुए विवाद के कारण इसकी रिलीज में देरी होती चली गई और अभी तक कोई ऑफिशियल रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.