14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे, प्यार के इजहार का दिन है. इस दिन कोई किसी से प्यार करता है तो उसका इजहार कर सकता है. इस दिन को खासतौर से युवा बड़ी ही जोर-शोर से मनाते हैं. सेलेब्स भी इस खास दिन को मनाने से पीछे नहीं रहते हैं. टीवी के फेवरेट कपल्स भी इस दिन को बड़े अच्छे से मनाते हैं. टीवी के फेवरेट कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के भी इस खसा के लिए काफी प्लान्स हैं, आइये जानते हैं.
करण कुंद्रा- तेजस्वी प्रकाश का वैलेंटाइंस डे
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कलर्स टेलीविजन के शो ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में नजर आ रहे हैं. वैसे तो ये कपल हैं लेकिन वैलेंटाइंस डे के प्लान्स थोड़े अलग- अलग हैं. करण कुंद्रा ने बताया है कि वैसे तो प्यार हर किसी की जिंदगी का एक अभिन्न अंग होता है, लेकिन वैलेंटाइंस डे को जब इतनी धूमधीम से मनाया जाता है तो अच्छा लगता है. ये साल मेरे लिए बहुत खास रहा है क्योंकि ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने मुझे तेजस्वी के साथ काम करने का मौका दिया है, भले ही हम अलग- अलग टीम में हैं और एक दूसरे के साथ कॉम्पिटीशन कर रहे हैं. शो में कॉम्पिटीटर होते हुए भी पार्टनर का साथ होना बहुत अच्छा लगता है. इस खास दिन पर सभी को ढेर सारा प्यार.
तेजस्वी बनाएंगी करण के लिए खाना!
तो वहीं तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि वो करण के लिए और ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ की अपनी टीम के लिए खाना बनाएंगी. दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों इसी शो में करण के साथ नजर आ रही हैं. इस शो में करण और तेजस्वी एक दूसरे के कॉम्पिटीटर हैं. फिर भी तेजस्वी का कहना है कि, ‘किसी के लिए खाना बनाना सबसे प्यारा काम है और मैं आभारी हूं कि मुझे इस शो में ऐसा करने का मौका मिल रहा है.’ ऐस में तेजस्वी की तरफ से तो साफ है कि वो करण के लिए अपने हाथों से खाना बनाने वाली हैं, चाहे फिर वो शो के लिए ही क्यों ना हो.
ऐश्वर्या खरे मनाएंगी फैमिली के साथ वैलेंटाइन डे
इन दिनों टीवी सीरियल ‘आरम्भी’ में मुख्य किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या खरे के लिए प्यार का मतलब है केवल रोमांस ही नहीं है. ऐश्वर्या ने बताया कि, ‘मेरे लिए वैलेंटाइन डे प्यार के सभी रूपों का सेलिब्रेशन है, न केवल रोमांटिक प्यार का, बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों से मिलने वाले सपोर्ट का भी. अपनी बिजी लाइफ में हम अक्सर इन्हें एप्रिशिएट करना भूल जाते हैं, इसलिए मैं अपनों के साथ सुकून बिताना पसंद करती हूं.’ ऐश्वर्या ने ये भी बताया कि इस बार वो अपने परिवार के साथ डिनर के लिए जा सकती हैं, जहां सभी अपनी पसंद की डिशेज खा सकते हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.