फिल्म ‘जब वी मेट’ में गीत और आदित्य की अनोखी लव स्टोरी ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी किया है। इस फिल्म से मैसेज मिलता है कि जब इंसान खुद से प्यार करना और खुद को अपनाना सीख लेता है, तभी लाइफ में सच्चे प्यार की शुरुआत होती है। हल्के-फुल्के अंदाज में गहरी बात कहने वाली यह फिल्म रोमांटिक मूड के लिए परफेक्ट है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘ये जवानी है दीवानी’ दोस्ती, एक्सपेक्टेशन और रोमांस सभी को बारे में है। इस फिल्म में आपको मिक्स इमोशंस दिखाए गए हैं, जो यूथ जनरेशन के लिए एक बेहतरीन वॉच है।
फिल्म ‘आशिकी 2’ बताती है कि सच्चा प्यार सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि स्ट्रगल और गिवअप भी होता है। इसके गाने, खासकर तुम ही हो, आज भी वैलेंटाइन प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा हैं। इमोशनल लव स्टोरी पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म खास है।
भारत और पाकिस्तान पर आधारित यह फिल्म सच्चे प्यार की ताकत को दर्शाती है। वीर और जारा की जुदाई और इंतजार की कहानी आज भी दिल को छू जाती है। यह फिल्म दिखाती है कि मोहब्बत किसी सीमा या सरहद की मोहताज नहीं होती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.