वैलेंटाइन डे को लोग अक्सर रोमांस के दिन के तौर पर मनाते हैं, लेकिन प्यार सिर्फ रोमांटिक नहीं होता. प्यार हर जगह होता है रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातें, अपने करीबी रिश्तों में, और उन खामोश लम्हों में जो दिल को सुकून और गर्माहट देते हैं. ये प्यार बड़े शब्दों में दिखाने से पहले ही छोटे-छोटे तरीकों से महसूस किया जाता है, जो हमेशा दिल के करीब रहते हैं.
इस वैलेंटाइन डे पर, टीवी के कलाकार सुम्बुल तौकीर खान, नितिन बाबू, अक्षया हिंदालकर, ऋषि सक्सेना और दीक्षा जोशी अपने विचार साझा कर रहे हैं, हमें याद दिलाते हुए कि प्यार अक्सर उन सरल अनुभवों और पलों में मिलता है जो वास्तव में मायने रखते हैं.
सुम्बुल तौकीर खान के लिए क्या है प्यार?
सुम्बुल तौकीर खान ने बताया, ‘मेरे लिए वैलेंटाइन डे बड़े-बड़े इशारों या सिर्फ रोमांटिक प्यार के बारे में नहीं है, बल्कि यह भावनात्मक ईमानदारी और सचमुच समझे जाने की भावना के बारे में है. प्यार उन लोगों में मिलता है जो आपके सबसे कठिन समय में आपके साथ खड़े रहते हैं, जो आपकी छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाते हैं और जो आपको बिल्कुल वैसे ही स्वीकार करते हैं जैसे आप हैं.’
उन्होनें आगे कहा, ‘मैंने सीखा है कि प्यार की शुरुआत खुद के प्रति दयालु होने और अपनी जर्नी को महत्व देने से होती है. जब आप ऐसा करते हैं, तो हर रिश्ता चाहे परिवार, दोस्त या साथी के साथ हो और भी सार्थक बन जाता है. इस वैलेंटाइन डे पर, मैं अपने चारों ओर मौजूद हर रूप के प्यार के लिए आभार चुन रही हूं.’
एक्टर नितिन बाबू ने शेयर की अपनी फीलिंग्स
नितिन बाबू ने शेयर किया, ‘प्यार हमेशा नाटकीय या परफेक्ट तस्वीर जैसा नहीं होना चाहिए. कभी-कभी यह उतना ही सरल होता है जितना किसी के लिए मौजूद रहना, बिना किसी डिसिजन के सुनना और उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे का साथ देना.’
उन्होनें आगे कहा, ‘मैं मानता हूं कि वैलेंटाइन डे उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने की एक खूबसूरत याद दिलाता है जो आपके जीवन को बेहतर बनाते हैं, चाहे वह सबसे छोटे तरीकों से ही क्यों न हो. चाहे परिवार हो, दोस्त हों या कोई खास व्यक्ति, प्यार निरंतरता, विश्वास और सच्ची देखभाल के बारे में है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे आसपास ऐसे लोग हैं जो मुझे ज़मीन से जुड़े रखते हैं और मुझे याद दिलाते हैं कि असली प्यार कैसा दिखता है.’
ऋषि सक्सेना ने बताया प्यार का मतलब
इत्ती सी खुशी में संजय का रोल निभा रहे ऋषि सक्सेना ने साझा किया ‘मेरे लिए प्यार सबसे शक्तिशाली भावनाओं में से एक है. यह आपको धैर्य, सहानुभूति और संतुलन सिखाता है. वैलेंटाइन डे हमें उस भावना का जश्न मनाने का एक कारण देता है, लेकिन मैं मानता हूं कि प्यार हर दिन व्यक्त किया जाना चाहिए, सिर्फ एक अवसर पर नहीं.’
उन्होनें आगे कहा, ‘सच्चा प्यार साथ में बढ़ने, एक-दूसरे के सपनों का समर्थन करने और साझा खामोशियों में सुकून पाने के बारे में है. यह खुद से इतना प्यार करने के बारे में भी है कि आप अपनी कीमत जान सकें. यही वह चीज़ है जिस पर मैं सचमुच विश्वास करता हूं और जिसे जीने की कोशिश करता हूं.’
अक्षया हिंदलकर ने की वेलेनटाइन डे पर बात
अक्षया हिंदलकर ने साझा किया ‘मेरा मानना है कि हम अक्सर प्यार को सिर्फ रिश्तों के माध्यम से परिभाषित करके सीमित कर देते हैं, लेकिन प्यार उससे कहीं अधिक है. यह साथ निभाने, आपसी सम्मान और भावनात्मक ईमानदारी के बारे में है.’
उन्होनें आगे कहा, ‘मेरे लिए वैलेंटाइन डे उन सभी लोगों का जश्न मनाने के बारे में है जो जीवन को सार्थक बनाते हैं दोस्त जो परिवार जैसे लगते हैं, परिवार जो आपकी सबसे बड़ी ताकत हैं और वे पल जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. प्यार को किसी लेबल की ज़रूरत नहीं होती; इसे सिर्फ सच्चाई की ज़रूरत होती है.’
दीक्षा जोशी ने भी की बात
पुष्पा इम्पॉसिबल में दीप्ति का रोल निभा रहीं दीक्षा जोशी ने साझा किया, ‘वैलेंटाइन डे मनाते हुए अपने आसपास के लोगों को देखना, छोटे-छोटे प्रयास करना और सरल चीज़ें करके एक-दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाना सचमुच दिल को छू लेने वाला होता है. ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि प्यार हमेशा बड़ा या नाटकीय होने की ज़रूरत नहीं होती कभी-कभी यह सबसे छोटे इशारों में मिलता है.’
उन्होनें आगे कहा, ‘जब सब कुछ परफेक्ट दिखता है, तो प्यार व्यक्त करना आसान लगता है, लेकिन असली प्यार कठिन समय में परखा जाता है. मेरे लिए प्यार का मतलब है एक-दूसरे के साथ खड़े रहना जब चीज़ें परफेक्ट नहीं होतीं, सुविधा के बजाय करुणा चुनना और चुनौतियों के बीच साथ में बढ़ना. यही वह प्यार है जो टिकता है और मेरे लिए सार्थक लगता है.’
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.