Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट की दुनिया में आज बिहार के लाल यानी वैभव सूर्यवंशी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आईपीएल के 18वें सीजन में जब एक छोड़ा बच्चा कदम रखा था, तो उसके उम्र को लेकर कई सवाल उठे थे। सावलों के बीच में जब बच्चे ने बैट से ऐसा शोर मचाया कि विरोधी की बोलती बंद हो गई।
आईपीएल के 18वें सीजन में महज 35 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक लगाकर या साबित कर दिया कि आने वाले समय में बड़ा धमाका करने वाला है। वही, बच्चा अब 27 अप्रैल 2026 को 15 साल का हो गया है और आईपीएल 19वें संस्करण का सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा है। वैभव के लिए यब टीम इंडिया में कदम रखने का रास्ता खुल गया है।
वैभव के लिए टीम इंडिया का खुला रास्ता
वैभव सूर्यवंशी 27 अप्रैल 2026 को अपना 15वां जन्मदिन मनाया है। इस बीच वैभव ने राजस्थान रॉयल्स (RR)के खिलाड़ियों के साथ जन्मदिन मनाया है। अब जब वैभव 15 साल के हो गए हैं, तो अब नियम के अनुसार वैभव के लिए टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता खुल गया है। नियम के तहत 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों सीनियर टीम में शामिल नहीं किया जा सकता था, लेकिन अब वैभव ने उम्र के पड़ाव को पार कार लिया है।
वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2025-26 बेहद ही शानदार रहा है। पिछले एक साल में वैभव ने क्रिकेट की दुनिया में खूब धमाल मचाया है। पिछले आईपीएल में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। वैभव ने अंडर 19 भारतीय टीम, भारत ए टीम, बिहार की टीम सभी के लिए कमाल किया। इसके अलावा, उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप आईसीसी इवेंट तक सभी में कमाल का प्रदर्शन किया।
राजस्थान रॉयल्स का पूरा IPL 2026 शेड्यूल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.