Vada Pav Girl | Image:
Instagram
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हालिया वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मिस्ट्री मैन से पूछ रही हैं कि वो उनके क्या लगते हैं।
तू मेरा कौन है- चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका मिस्ट्री मैन से पूछती हैं कि ‘तू मेरा कौन है?’ जवाब में वो कहता है ‘एक अच्छा दोस्त।’ तभी ‘वड़ा पाव गर्ल’ आगे कहती हैं, ‘मैंने तुझसे शादी की है? फेरे किए हैं? तेरे घर में रह रही हूं? ‘ इन सभी का जवाब सैफी ने ना में दिया।’
‘मैंने धर्म बदल लिया है…’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने धर्म बदल लिया है? मैं मुल्ली बन गई हूं?’ सैफी कहते हैं कि पागल है? क्यों पूछ रही है ऐसा, क्या हो गया है? वो कहती हैं कि तो ये लोग क्यों बोल रहे हैं? जवाब में सैफी बोलते हैं कि इन लोगों का ठेका ले रखा है क्या तूने? इनके कहने से हो जाएगा क्या? इन लोगों को जो बोलना है वो बोलने दे। हम अपना काम कर रहे हैं, इन्हें अपना काम करने दे।’
समंदर किनारे से दोनों की तस्वीरें वायरल
इससे पहले उन्होंने मिस्ट्री मैन संग समंदर किनारे से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। मिस्ट्री मैन कभी घुटने पर बैठकर चंद्रिका के हाथ पर किस कर रहे हैं, तो कभी उन्हें गले लगा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया।
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
चंद्रिका के पोस्ट्स पर तरह-तरह के प्रतिक्रयाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने अपने पति को क्यों छोड़ा चंद्रिका जी???’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बन जाओ मुल्ली, हमें कोई दिक्कत नहीं है।’ एक ने चंद्रिका के एक बयान पर तंज कसते हुए लिखा, ‘बच्चे पालने के लिए कितने लोगों के साथ सो चुकी हो वड़ा पाव लड़की।’
चंद्रिका के किस बयान पर बखेड़ा?
बता दें कि चंद्रिका का कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बच्चे पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो वो भी करेंगी। इस बयान पर उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि उन्होंने अपनी सफाई में कहा था कि सिर्फ व्यूज के चक्कर में साढ़े तीन घंटे के पॉडकास्ट से उतना पार्ट निकालकर वीडियो वायरल की गई। मैंने कहा था कि जब एकदम आखिरी ऑप्शन होगा मेरे पास, तब मैं ये भी करूंगी। मैंने क्या गलत बोल दिया?
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.