हनुमान जयंती पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
उत्तराखंड में हनुमान जयंती पर प्रदेशभर के हनुमान मंदिरों में भारी भीड़ दिख रही है। देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर, कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर, नैनीताल के कैंची धाम, रामनगर के हनुमान धाम और चमोली के औली हनुमान मंदिर में सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु लं
मंदिरों में आज विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया है। देहरादून के हनुमान मंदिर के पुजारी के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन संकटमोचन की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी भय, रोग और कष्ट दूर होते हैं।
मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक रूट डायवर्जन के साथ-साथ अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
हनुमान जयंती की PHOTOS…
नैनीताल के कैंची धाम में आधा किलोमीटर लंबी लाइन लगी है।

अल्मोड़ा के नंदा देवी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी है।

देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से ही भीड़ दिख रही है।
सिंदूर और चमेली का तेल लेकर पहुंचे मंदिर
देहरादून के जमुंवाला का 11 मुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक स्थित प्राचीन मंदिर, और जाखन हनुमान मंदिर में सुबह से भीड़ लग रही है। देहरादून में लोग सिंदूर, चमेली का तेल, चोला, लाल लंगोट, लाल फूल, बूंदी/बेसन के लड्डू, गुड़-चना, और पान का बीड़ा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।
देहरादून के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में 101kg का लड्डू चढावा चढ़ाया गया है।
हनुमान जयंती से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.