पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से क्लैश होगा. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह एक कॉप एक्शन ड्रामा है और इसकी रिलीज़ से पहले, इसके कई बेनिफिट शो दिखाए जाने की तैयारी है. इसके अलावा, कुछ लोगों को फ़िल्म रिलीज़ से पहले ही इसे देखने का मौक़ा भी मिला और इसी के साथ इसका फर्स्ट रिव्यू आ गया है.
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फर्स्ट रिव्यू
123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मेकर नवीन येरनेनी ने पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फाइनल वर्जन पहले ही देख लिया है. उन्होंने एक इवेंट में इस फिल्म का रिव्यू भी शेयर किया. उन्होंने कहा, “मैंने कल फिल्म देखी. यह एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने वाली है. आप बहुत ज्यादा उम्मीदों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं, और फिल्म आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी. ‘उस्ताद भगत सिंह’ हरीश की तरफ़ से पवन कल्याण गारू को एक ट्रिब्यूट है.”
‘उस्ताद भगत सिंह’ के ट्रेलर के बारे में
हाल ही मे रिलीज हुए ट्रेलर में पवन कल्याण को भगत सिंह के रूप में दिखाया गया है. वह एक मज़बूत और ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. उनका किरदार बहादुर है और अन्याय के खिलाफ लड़ता है. कई सीन्स में उन्हें गुंडों को पीटते हुए और लोगों के लिए खड़े होते हुए दिखाया गया है. फिल्म में एक कॉमिकल थीम भी होगी, जो इसे एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म बनाती है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है., यह तारीख उगादी त्योहार से मेल खाती है. इससे पहले, फिल्म को 26 मार्च को रिलीज़ करने की प्लानिंग थी. लेकिन टीम ने इसे एक हफ़्ता पहले ही रिलीज़ करने का फ़ैसला किया, फ़ैन्स अब त्योहार और फिल्म, दोनों को एक साथ सेलिब्रेट करने का इंतज़ार कर रहे हैं. ये फिल्म एक पूरी तरह से मास एंटरटेनर लग रही है, जिसे ख़ास तौर पर पवन कल्याण के फैंस के लिए बनाया गया है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ की स्टार कास्ट
‘उस्ताद भगत सिंह’ को हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया है, जो ‘गब्बर सिंह’ की सफलता के बाद एक बार फिर ‘पावर स्टार’ के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में श्रीलीला और राशि खन्ना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. इनके अलावा, ‘उस्ताद भगत सिंह’ में आशुतोष राणा, नवाब शाह, बी.एस. अविनाश, आर. पार्थिबन, गौतमी और चम्मक चंद्रा भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे. इस फ़िल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद और थमन एस. ने तैयार किया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.