पवन कल्याण की लेटेस्ट एक्शन फ़िल्म, ‘उस्ताद भगत सिंह’, की शुरुआत तो जबरदस्त हुई थी, लेकिन अब यह अपनी रफ़्तार बनाए रखने के लिए काफ़ी संघर्ष कर रही है. फिल्म को फैंस से तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन क्रिटिक्स से मिले-जुले रिस्पॉन्स के चलते इस कॉप ड्रामा के कलेक्शन में पूरे देश के सिनेमाघरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इसकी एक वजह ये भी है कि इसे धुरंधर 2 से मुकाबला करना पड़ रहा है और हैरानी की बात ये है कि अपने होम ग्राउंड यानी तेलुगु भाषी राज्यों में ही पवन कल्याण की फिल्म रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन थ्रिलर से पिट गई है. चलिए यहां जानते हैं , ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने 7वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज क 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘उस्ताद भगत सिंह’ रिलीज के महज एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है. फिल्म ने ओपनिंग तो धुआंधार की थी लेकिन फिर ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई और दूसरे दिन से ही ये सिंगल डिजीट में सिमट गई. अब वीकडेज में तो इसका बंटाधार हो चुका है और ये 2 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है. रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को तो इस फिल्म ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई की बात करें तो 34.75 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म की कमाई में दूसरे दिन से ही गिरावट शुरू हो गई थी. इसने अपने सेकंड डे पर महज 9 करोड़ कमाए. इसके बात तीसरे दिन फिल्म ने 9.10 करोड़, चौथे दिन 7.50 करोड़, पांचवें दिन 2.50 करोड़, छठे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने रिलीज के 7वें दिन 0.99 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘उस्ताद भगत सिंह’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 65.59 करोड़ रुपये हो गई है.
पवन कल्याण की लगातार चौथी फ्लॉप बनी ‘उस्ताद भगत सिंह’
कथित तौर पर 150 करोड़ के बजट में बनी, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अब तक भारत में 65.59 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, इस तरह इसने कुल बजट का 44 फीसदी के करीब ही वसूल किया है. फिल्म की ठंडी रफ्तार के बाद अब इससे अपने पूरे रन में, 85 करोड़ से कम नेट कमाई की उम्मीद है, इस तरह भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इसे ‘असफल’ फ़िल्म का दर्जा मिलेगा.
‘असफल’ फ़िल्म का दर्जा मिलने के साथ ही, ‘उस्ताद भगत सिंह’ पवन कल्याण की लगातार चौथी फ्लॉप फ़िल्म साबित हुई है. पवन की असफलताओं का सिलसिला ‘ब्रो’ से शुरू हुआ था, जिसके बाद ‘हरि हर वीरा मल्लू’ और ‘दे कॉल हिम OG’ भी खास परफॉर्म नहीं कर पाई और अब ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी पिट गई है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ के बारे में
इस तेलुगू एक्शन ड्रामा का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और इसमें श्रीलीला, राशि खन्ना, आर पार्थिबन और केएस रविकुमार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण नवीन येरनेनी और यलमंचिली रवि शंकर ने ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ के बैनर तले किया है. यह फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.