अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 14वां दिन है। इराक में अमेरिकी सेना का एक KC-135 सैन्य विमान क्रैश हो गया है। इसके बाद इराक के एक विद्रोही गुट ने दावा किया है कि विमान को उसी ने मार गिराया। इससे पहले 2 मार्च को कुवैत में फ्रेंडली फायरिंग में भी तीन अमेरिका विमान क्रैश हो गए थे। ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ नाम के संगठन ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक में अमेरिकी विमान पर एयर डिफेंस सिस्टम से हमला किया, जिससे वह गिर गया। यह संगठन ईरान समर्थित कई गुटों का गठबंधन है। हालांकि अमेरिकी सेना ने इस दावे को गलत बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक दो अमेरिकी विमानों से जुड़ी एक घटना हुई थी। इसमें एक विमान पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया, जबकि दूसरा विमान सुरक्षित रूप से इजराइल में उतर गया। अमेरिकी सेना का कहना है कि विमान किसी हमले या गोलीबारी की वजह से नहीं गिरा। सेना के मुताबिक हादसा ऐसे इलाके में हुआ जिसे वह फ्रेंडली एयरस्पेस कहती है। वहीं, ब्रिटिश मीडिया द सन के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। इजराइली सेना ने पूछा- ‘कहां हैं मुजतबा खामेनेई?’ इजराइली सेना ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर सवाल उठाया है। IDF ने X पर एक पोस्ट में पूछा, “मुजतबा कहां हैं? वह लोगों से ‘बात’ कर रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा क्यों नहीं दिख रहा? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?” इजराइली सेना ने आगे कहा कि ईरान के लोगों को अपने नेता से यह जवाब मिलना चाहिए कि देश को मौजूदा हालात में क्यों पहुंचाया गया। यह बयान ऐसे समय आया है जब मुजतबा खामेनेई का पहला संदेश ईरानी सरकारी मीडिया पर न्यूज एंकर ने पढ़कर सुनाया था और वह खुद कैमरे पर दिखाई नहीं दिए। कल मुजतबा ने पहला लिखित बयान जारी किया मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला लिखित बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। मुजतबा ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। ईरान अपने सभी शहीदों के खून का बदला लेने की लड़ाई जारी रखेगा इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.