- कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन को ईरान की मदद नहीं करने की धमकी दी है। उन्होंने कल एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चीन ईरान को सैन्य मदद देता हुआ पकड़ा गया, तो उस पर 50% तक टैरिफ लगाया जाएगा।
ट्रम्प ने यह भी कहा कि ब्रिटेन और कुछ अन्य देश होर्मुज स्ट्रेट में माइन (बारूदी सुरंग) हटाने वाले नौसैनिक जहाज भेजेंगे।
इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि उनका देश सही समय आने पर ईरान के खिलाफ कार्रवाई करेगा। वह इसके लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका लॉक्ड एंड लोडेड है, यानी पूरी तरह तैयार है। जब सही समय आएगा, तो अमेरिकी सेना ईरान पर कार्रवाई कर सकती है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- चीन को धमकी- ट्रम्प ने चीन को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने ईरान की सैन्य मदद की, तो अमेरिका उस पर 50% तक भारी टैरिफ लगा देगा।
- होर्मुज की नाकाबंदी- ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी करेगी और ईरान को टोल देने वाले जहाजों को भी रास्ते में रोक लिया जाएगा।
- इजराइली मंत्री का मस्जिद दौरा- इजराइल के मंत्री बेन गविर के अल अक्सा मस्जिद दौरे पर जॉर्डन ने विरोध जताया और इसे भड़काऊ कदम बताते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कहा।
- ईरान ने टोल मांगा- ईरान ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह उसके कंट्रोल में है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को रियाल में टोल देना जरूरी होगा।
- 50 लोग गिरफ्तार- ईरान में करीब 50 लोगों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है, जिन पर अमेरिका और इजराइल को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।
ईरान जंग जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी असरदार होगी
ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के बंदरगाहों पर प्रस्तावित नाकेबंदी असरदार साबित होगी। मीडिया से बातचीत में ट्रम्प ने दावा किया कि इस कदम से ईरान की तेल बिक्री पर रोक लगेगी और उस पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ कई अन्य देश भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं।
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका की नाकाबंदी के ऐलान के बाद तेल की कीमतें बढ़ीं
अमेरिका ने ऐलान किया है कि सोमवार से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी की जाएगी। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है।
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी क्रूड ऑयल 8% बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 7% बढ़कर 102.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
