महिला बस कंडक्टर बनने के लिए पात्रता
– किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास किया हो।
– इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
– आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
जनपद के अनुसार आवेदन की डेट
आवेदन की तिथि जनपद
25 मार्च 2026 सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
28 मार्च 2026 गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
30 मार्च 2026 मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
01 अप्रैल 2026 नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक/ मेला स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
भर्ती की विशेषताएं
– इस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा।
– महिला उम्मीदवारों को इसी जनपद के डिपो में रिपोर्टिंग मिलेगी जिसकी वे निवासी हैं।
– चयनित महिला उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के वेतन दिया जायेगा।
– इसके साथ ही 22 दिन ड्यूटी या 5000 किलोमीटर पर 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
– इसके अलावा, ई-पास, निशुल्क यात्रा पास के साथ ही रात्रि कालीन भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.