मुख्यमंत्री ने यहां अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और लक्ष्मण/रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि हर मंडल मुख्यालय पर खेल महाविद्यालय बनाए जाएंगे और हर महाविद्यालय को किसी खास खेल के लिए उत्कृष्टता केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह काम अभी से शुरू होगा, ताकि जब 2030 में अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी संस्करण हो, तो राज्य के खिलाड़ी देश का नेतृत्व करें। ये स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहुत अच्छा काम करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि प्रतिभा के बल पर कोई भी खिलाड़ी अच्छी शुरुआत करता है, लेकिन कड़ी मेहनत ही उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे, जीत के उतने ही करीब पहुंचेंगे। खेल हमें गिरना, फिर उठना और फिर जीतना सिखाते हैं। जो गिरता है, वही उठता है और जो उठता है, वही जीत हासिल करता है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.