यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कब से होंगी?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने जा रही हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में, परीक्षा से ठीक पहले आयोजित किया जा रहा यह ऑनलाइन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी और खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे उन्हें अंतिम समय में मार्गदर्शन और तैयारी को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
यूपी बोर्ड के एग्जाम सेशन से जुड़ी जरूरी बातें
– कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए राज्य स्तरीय ऑनलाइन YouTube सेशन आयोजित होगा।
– आपको बता दें कि, बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
– इस कार्यक्रम में परीक्षा रणनीति, विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन और तनाव से बचने के टिप्स दिए जाएंगे।
– अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह सत्र होगा।
– इस कार्यक्रम में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षक शामिल होंगे।
– सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन स्कूलों को छात्रों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
– ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस सेशन से जोड़ने का मौका दिया जाएगा।
ऑनलाइन सत्र में क्या तैयारियां कराई जाएंगी?
जारी नोटिस के अनुसार, इस ऑनलाइन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के तरीके, समय का प्रभावी उपयोग, प्रत्येक विषय की रणनीति तथा तनाव से निपटने के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी तैयारी को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित करना है।
कहां देख सकेंगे लाइव?
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र इस लिंक पर विजिट करके सत्र में शामिल हो सकते हैं-
www.youtube.com/live/p4Gk7fdS5xY
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.