UP Board Practical Exams 2025 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर शेड्यूल जारी किया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
UPMSP ने अपने आधाकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहला चरण 23 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा तो दूसरा चरण 1 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी, 2025 तक चलेगा। जबकि प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 4 से 10 जनवरी तक स्कूलों में होगी।
दो चरणों में होगी प्रैक्टिकल परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि दोनों चरणों के दौरान प्रैक्टिकल परीक्षाएं अलग-अलग मंडलों में आयोजित की जाएगा। पहला चरण: 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक-आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झाँसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों के लिए 1 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 तक परीक्षा आयोजित होगी।
बता दें कि यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं प्रैक्टिकल के बाद शुरू होंगी जो 24 फरवरी से 12 मार्च, 2025 तक दो पालियों में चलेंगी। पहली पाली सुबह: 8:30 बजे से 11:45 बजे तक। दोपहर: 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
इतने छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन
इस साल कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 25,60,882 छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 14,12,806 छात्र और 11,48,076 छात्राएं शामिल हैं। छात्र आधिकारिक यूपीएमएसपी वेबसाइट upmsp.edu.in और http://upmsp.edu.in पर विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। कक्षा 10 और 12 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे।
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.