टीवी की दुनिया में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ टीआरपी चार्ट्स पर राज कर रहा है. दर्शकों को स्मृति ईरानी का वही पुराना जादू खूब पसंद आ रहा है. वहीं, पिछले हफ्ते पिछड़ने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी की ‘नागिन 7’ ने जोरदार कमबैक किया है और टॉप 5 में फिर से अपनी जगह पक्की कर ली है. ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ जैसे शोज के बीच नंबर 1 की यह जंग काफी रोमांचक हो गई है. जानिए टॉप 5 में किस शो ने कौन-सी जगह बनाई है.
टीआरपी की दुनिया में हुआ बड़ा उलटफेर.
इस बीच साथ ही ‘उड़ने की आशा’ की टीआरपी रेटिंग्स में भी जबरदस्त उछाल आया है, जो मेकर्स के लिए राहत की बात है. आइए 9वें हफ्ते के टॉप 5 शोज पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने टीआरपी की रेस में सबको पीछे छोड़ दिया है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर यह शो पिछले कई हफ्तों से दर्शकों का चहेता बना हुआ है. हाल ही में जब मिहिर ने सबके सामने नोइना का पर्दाफाश किया, तो फैंस इस ट्विस्ट को देखकर गदगद हो गए. एकता कपूर के इस सीरियल ने 2.1 की रेटिंग और 2.9 की रीच के साथ टीआरपी चार्ट पर अपनी बादशाहत बरकरार रखी है.
अनुपमा
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘अनुपमा’ है. शो के फैंस के लिए प्रार्थना की मौत एक बहुत बड़ा झटका थी. इस हादसे के बाद रूपाली गांगुली का किरदार अब एक बिल्कुल नए मोड़ पर खड़ा है. कहानी काफी आगे बढ़ चुकी है और अब अनुपमा गोवा में नई चुनौतियों का सामना करती दिखेगी. शो ने 1.9 की रेटिंग और 3 की शानदार रीच के साथ दूसरा पायदान हासिल किया है.
तुम से तुम तक
शरद केलकर और निहारिका चौकसे का शो तुम से तुम तक इस बार पिछड़ता नजर आ रहा है. शो की रेटिंग में बड़ी गिरावट आई है और यह खिसककर तीसरे नंबर पर आ गया है. इस हफ्ते इसे 1.7 की रेटिंग और 2.5 की रीच मिली है. दर्शकों को बांधे रखने के लिए अब मेकर्स को कहानी में कुछ बड़े और दिलचस्प धमाके करने होंगे.
उड़ने की आशा
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा के शो उड़ने की आशा के लिए यह हफ्ता जश्न मनाने वाला है. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस सीरियल ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. शो का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से इसकी रेटिंग में सुधार हुआ है. 1.6 की रेटिंग और 2.5 की रीच के साथ यह शो चौथे नंबर पर काबिज है.
नागिन 7
प्रियंका चाहर चौधरी और नमिक पॉल स्टारर ‘नागिन 7’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इसे कम आंकना गलती होगी. कुछ समय तक रेटिंग्स में पिछड़ने और टॉप-5 की रेस से बाहर रहने के बाद, इस अलौकिक शो ने धमाकेदार वापसी की है. 1.6 की रेटिंग और 3.4 की तगड़ी रीच के साथ नागिन ने पांचवें पायदान पर अपना कब्जा जमा लिया है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.