Anand Sagar Death Reason: ‘सागर आर्ट्स’ के दिग्गज निर्माता-निर्देशक आनंद सागर का 84 की उम्र में निधन हो गया. रामानंद सागर के पुत्र अपने पीछे अपनी विरासत छोड़ गए हैं. वो लंबे समय से पार्किंसन डिजीज से जूझ रहे थे. 15 साल बाद वो जिंदगी से जंग हार गए.
आनंद सागर का निधन हो गया.
आज शाम मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. आनंद के चले जाने के बाद उनके करीबी लोगों ने शोक जताया है.
पौराणिक गाथाओं को दिया नया आयाम
क्या है पार्किंसन डिजीज?
आनंद सागर का जाना न केवल सागर परिवार के लिए बल्कि भारतीय टेलीविजन बिजनेस के लिए भी एक बड़ी क्षति है. उन्होंने अपने पिता की छोड़ी हुई सांस्कृतिक विरासत को पूरी गरिमा के साथ आगे बढ़ाया.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.