Surbhi Jyoti: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने ये जानकारी पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ शेयर की है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. सभी एक्ट्रेस को उनकी पोस्ट पर दिलखोलकर बधाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ लिखा है कि उनकी जिंदगी का खूबसूरत सफर शुरू होने वाला है.
ख़बरें फटाफट
फैंस को दी गुड न्यूज
नई दिल्ली. सुरभि ज्योति के फैंस के लिए ये खबर एक खुशखबरी है. सुरभि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेंग्नेंसी की ऐनाउंसमेंट की है. वह जल्द ही अपने पति सुमित सूरी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. आज यानी बुधवार शाम उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है. पोस्ट की गई फोटो में सुरभि और सुमित के पैरों के साथ एक नन्हे से बेबी शूज भी दिखाई दे रहे हैं.
सुरभि की ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई है. उनके फैंस उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है, एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुरभि का पोस्ट भी वायरल होते ही फैंस ने इस पर कमेंट की बाढ़ ला दी है.
पोस्ट के साथ शेयर किया खास पोस्ट
सुरभि ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर की है, उसके साथ खूबसूरत कैप्शन भी शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म करते हुए लिखा, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने वाला है. जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर शुरू होने वाला है. उन्होंने फैंस को इस बात की जानकारी भी दी है कि वह अपने बेबी का स्वागत जून 2026 में करने वाले हैं. उन्होंने हैशटैग जून बेबी भी लिखा.