कृतिका कामरा और गौरव कपूर इस मार्च शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने में व्यस्त हैं, ताकि जश्न के दौरान वे पूरी तरह फ्री रह सकें. कृतिका अपनी नई फिल्म की शूटिंग खत्म करने में जुटी हैं, जबकि गौरव एक बड़े स्पोर्ट्स इवेंट को होस्ट कर रहे हैं.
कृतिका कामरा और गौरव कपूर
कृतिका इन दिनों एक इंडिपेंडेंट फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह प्रोजेक्ट लगातार चलने वाले शेड्यूल में शूट हो रहा है और उम्मीद है कि मार्च के पहले सप्ताह तक इसका काम पूरा हो जाएगा. लंबे शूटिंग घंटों के बावजूद कृतिका शादी की तैयारियों पर भी उतना ही ध्यान दे रही हैं. उनके करीबी बताते हैं कि वह चाहती हैं कि शादी के समय उनका कैलेंडर पूरी तरह खाली हो, ताकि वह इस नए सफर की शुरुआत पूरे सुकून और खुशी के साथ कर सकें.
काम में बिजी हैं गौरव कपूर
वहीं गौरव कपूर भी अपने काम में व्यस्त हैं. वह इन दिनों एक बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मेजबानी कर रहे हैं और लगातार शूट व लाइव शेड्यूल में व्यस्त हैं. क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर भी अपने बिजी करियर से ब्रेक लेकर अपनी जिंदगी के इस खास पल को जीना चाहते हैं.
सादगी से शादी करेगा कपल
कृतिका कामरा और गौरव कपूर के करीबी सूत्र ने बताया कि उनकी शादी और सादगी से भरी रही है. कपल किसी भव्य, दिखावटी समारोह के बजाय एक मॉडर्न और मिनिमलिस्टिक वेडिंग प्लान कर रहे हैं, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. दिलचस्प बात यह है कि शादी की लगभग हर तैयारी में दोनों खुद सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं, ताकि यह जश्न पूरी तरह पर्सनल और यादगार बन सके.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.