Mahashivratri 2026 | Image:
Instagram
मोहित रैना
इस लिस्ट में सबसे पहले मोहित रैना का नाम आता है। उन्होंने टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उनके शांत, गंभीर और प्रभावशाली एक्टिंग ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है। यह किरदार उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन गया और आज भी फैंस उन्हें महादेव के रूप में याद करते हैं।
रोहित बक्शी
रोहित बक्शी को दर्शक शो अनुपमा में उनके किरदार के लिए जानते हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने ‘सिया के राम’ में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, वे शक्तिपीठ के भैरव में भैरव का किरदार भी निभा चुके हैं। उनके इस आध्यात्मिक रूप को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
अमित मेहरा
अमित मेहरा ने ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस किरदार से जुड़ी एक फोटो को भी शेयर कर खुद को सौभाग्यशाली बताया था। उनके अभिनय को भी दर्शकों से सराहना मिली थी।
सौरभ राज जैन
सौरभ राज जैन ने ‘महाकाली अंत ही आरंभ है’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व और सधी हुई अदाकारी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। आज भी उन्हें इस किरदार के लिए याद किया जाता है।
अरुण गोविल
अरुण गोविल को लोग ‘रामायण’ में भगवान राम के रूप में जानते हैं, लेकिन उन्होंने शिव महिमा में भगवान शिव की भूमिका भी निभाई थी। उनके इस रूप को भी दर्शकों ने उतना ही सम्मान दिया।
राणा यशोधन सिंह
राणा यशोधन सिंह ने 1997 से 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक ‘ओम नमः शिवाय’ में भगवान शिव का किरदार निभाया था। उस दौर में इस शो को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी और उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।
हिमांशु सोनी
हिमांशु सोनी ने जी टीवी पर प्रसारित शो ‘नीली छतरी वाले’ में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। उनके इस किरदार को दर्शकों ने खूब तारीप की थी और उन्हें भी शिव रूप में खास पहचान मिली थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.