Dipika Kakkar Health Update: दीपिका कक्कड़ पिछले साल लिवर कैंसर के जूझ रही थीं. लंबे इलाज के बाद दीपिका की सेहत में सुधार आया था, लेकिन अब वो पेट की बीमारी से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने शेयर किया कि दीपिका कक्कड़ के पेट में सिस्ट बन गए हैं और इसकी जल्द ही सर्जरी होगी.
दीपिका कक्कड़
यूट्यूब पर शेयर किए गए लेटेस्ट ब्लॉग में शोएब इब्राहिम ने बताया कि वो दोनों शुक्रवार को एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे. पार्टी के कुछ समय बाद ही दीपिका की तबीयत बिगड़ गई. इस बारे में बात करते हुए शोएब इब्राहिम ने बताया कि शनिवार का पूरा दिन अस्पताल के चक्कर लगाने में बीत गया. उन्होंने कहा कि एक दिन पहले तक सब सामान्य था, लेकिन पिछले दो दिनों से दीपिका कक्कड़ को पेट में हल्का दर्द महसूस हो रहा था, जो शुक्रवार रात अचानक तेज हो गया.
दीपिका के पेट में हुआ सिस्ट
डॉक्टर के पास जाने के बाद उनका सीटी स्कैन कराया गया, जिसमें पता चला कि उनके पेट में 13 मिमी का एक नया सिस्ट बन गया है.दीपिका ने बताया कि पेट दर्द के साथ-साथ उन्हें पिछले दो दिनों से बाएं कंधे में भी तकलीफ हो रही थी, जिससे चिंता और बढ़ गई थी. हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि कंधे का दर्द सीधे तौर पर इस सिस्ट से जुड़ा नहीं है.
यहां देखें ब्लॉग
दीपिका आगे कहती हैं, ‘जिंदगी ऐसी ही है. जो लोग मेरी तरह लड़ रहे हैं, उन्हें ऐसे मुश्किल वक्त में डटे रहना और मजबूत बनना जरूरी है. हां, डर लगता है. आज सुबह मैं भी डरी हुई थी, लेकिन खुशी है कि समय रहते पता चल गया. पिछली बार मुझे सलाह दी गई थी कि रेगुलर फॉलो-अप बहुत जरूरी हैं. हल्का सा भी दर्द हो तो नजरअंदाज न करें’.
शोएब इब्राहिम ने आगे बताया कि सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ के इलाज की दिशा में बड़ा बदलाव हो सकता है. डॉक्टरों के प्लान के मुताबिक उनकी चल रही ओरल कीमोथेरेपी को बंद किया जा सकता है और उसकी जगह इम्यूनोथेरेपी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है.दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज-2 लिवर कैंसर का सामना कर रही हैं.
जून 2025 में उन्होंने ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस के तौर पर ट्यूमर हटाने की सर्जरी करवाई थी. इसके बाद से वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी हेल्थ जर्नी खुलकर साझा करती रही हैं, जिसमें कीमोथेरेपी के अनुभव, इमोशनल एक्सपीरियंस और धीरे-धीरे ठीक होना शामिल रहा है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.