बिग बॉस फेम रजत और चाहत पांडे इन दिनों ‘द 50’ में साथ दिख रहे हैं. रियालिटी शो की शुरुआत में जहां दोनों की नजदीकियां और दोस्ती दिख रही थी. वहीं अब झगड़े की शुरुआत हो गई है. नॉमिनेशन के दौरान दोनों का झगड़ा हो गया. रजत ने चाहत पर आरोप लगाया कि वो सिर्फ कैमरे के लिए रोने-धोने का ड्रामा करती हैं.
‘द 50’ में दिख रहे रजत और चाहत.
दरअसल, पिछले एपिसोड में रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, दिग्गविजय राठी, अरबाज पटेल, विक्रांत सिंह राजपूत, मैक्सटर्न, मनीषा रानी, सिवेट तोमर समेत समेत कुल 11 लोगों का नाम शामिल था. अब घर के लायन ने सेफ कंटेस्टेंट्स को पावर दी कि वो इन 11 अनसेफ या नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से 10 को बचा सकते हैं. वोटिंग के बाद जिसके वोट सबसे कम होंगे वो एलिमिनेट हो जाएगा.
रजत और चाहत के बीच आई दरार
अब जब वोट मांगने की बारी आई तो सबको उम्मीद थी कि चाहत पांडे अपने बेस्टफ्रेंड रजत दलाल के लिए ही वोट मांगेंगी, लेकिन जब चाहत ने ऐसा नहीं किया तो बाकी लोगों के साथ ही रजत भी हैरान हो गए. चाहत ने अपने शॉकिंग फैसले में रजत के बजाय दिग्गविजय और विक्रांत को वोट करने की बात की. वो यहीं नहीं रुकीं उन्होंने रजत की बुराई में अर्चना का साथ देते हुए कहा कि रजत जाए तो जाए.
चाहत पांडे पर बरसे रजत
अब जैसे ही रजत ने ये सुन लिया वो अपने कथित दोस्त चाहत पांडे के पास सफाई मांगने पहुंचे. उन्होंने कहा कि वो किसी बात सुनकर सफाई नहीं मांग रहे. जैसे ही रजत ने पूछा वो अपनी बात से मुकर गईं. बात ही बात में चाहत पांडे ने रोना-धोना शुरू कर दिया. चाहत जब अपनी बात से मुकर गईं, तो रजत ने निक्की से पूछा कि क्या वो सच नहीं कह रहे, इसपर निक्की ने भी उनका साथ दिया.
लास्ट एपिसोड में चाहत के धोखे से नाराज रजत ने जियोहॉटस्टार से बात करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि चाहत का उनसे कोई इमोशनल लगाव नहीं है. वो ये सब कैमरा के सामने दिखाने के लिए कर रही हैं और उन्हें किसी के रोने-धोने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो कहते हैं कि आप कैमरा के लिए करो, गेम के लिए करो, लेकिन एक्सप्लेन भी करो.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.