भारती सिंह ने अपने व्लॉग में बेटे काजू की पहली वैक्सीनेशन का भावुक पल शेयर किया. दो महीने के यशवीर को दोनों पैरों में इंजेक्शन लगते देख भारती खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं. इस दौरान हर्ष लिम्बाचिया ने बच्चे को थामे रखा और डॉक्टर की मदद की. भारती ने कहा, मां के लिए अपने बच्चे को दर्द में देखना सबसे मुश्किल होता है. वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.
भारती सिंह का ये ब्लॉग वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
भारती के लिए भावुक था पल
भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने डॉक्टर की मदद की और पूरी प्रक्रिया में उनका साथ दिया. भारती ने माना कि मां बनकर यह पहला ऐसा पल था, जब उन्होंने बच्चे के दर्द को इतने करीब से महसूस किया और भावुक हो गईं और डॉक्टर के केबिन से बाहर चली गईं. उन्होंने कहा कि वो रो रहा है और दर्द में है, मुझे बुरा लग रहा है. हर्ष ने न सिर्फ डॉक्टर की मदद की बल्कि काजू को संभाला और पूरी प्रक्रिया के दौरान उसे शांत रखने की कोशिश की.
काजू के इर्द-गिर्द घूमती है भारती की जिंदगी
भारती ने वीडियो में कहा कि अपने बच्चे को इस तरह तड़पता देखना किसी भी मां के लिए सबसे मुश्किल अनुभव होता है. उन्होंने बताया कि काजू के जन्म के बाद से उनकी 90% जिंदगी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस मुश्किल वक्त में भी भारती ने पति हर्ष की तारीफ की. उन्होंने बताया कि हर्ष उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं और वह बड़े बेटे गोला (लक्ष्य सिंह) का पूरा ख्याल रखते हैं, ताकि नए मेहमान के आने के बाद उसे किसी तरह की कमी महसूस न हो.
2017 में हुई थी हर्ष और भारती की शादी
आपको बता दें कि भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की थी. 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य (गोला) का जन्म हुआ था. काजू के जन्म के महज दो हफ्ते बाद ही भारती ने वर्कहॉलिक की तरह काम पर लौटते हुए ‘लाफ्टर शेफ्स फनलिमिटेड’ सीजन 3 की शूटिंग शुरू कर दी थी. यह वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और भारती की ममता की तारीफ कर रहे हैं. कई नई मम्मी इसे रिलेट कर रही हैं कि वैक्सीनेशन के समय बच्चे का रोना मां को कितना दुख देता है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.