अवनीत कौर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसे उन्होंने झट से डिलीट भी कर दिया. लेकिन, डिलीट की गई इस इंस्टाग्राम स्टोरी ने नई अफवाहों को जरूर हवा दे दी है. अब सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर अवनीत की जिंदगी में खास जगह रखने वाला मिस्ट्री मैन कौन है और वह किसके प्यार में दीवानी हैं?
अवनीत कौर की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है.
अवनीत कौर ने वैलेंटाइन डे के दिन अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं. एक तस्वीर में केक पर ‘हैप्पी वैलेंटाइन्स डे’ लिखा दिख रहा था, जबकि दूसरी तस्वीर में अवनीत एक टेबल के सामने बैठी हैं और टेबल के पार बैठे किसी शख्स का हाथ थामे हुए हैं. हालांकि, इस शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा था और न ही किसी को टैग किया गया था. कुछ ही देर में एक्ट्रेस ने यह पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक फैंस ने इसके स्क्रीनशॉट ले लिए और वे तेजी से वायरल हो गए.
फैंस ने लगा लिया मिस्ट्री मैन का अंदाजा
वायरल तस्वीरों को लेकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि ये मिस्ट्री मैन और कोई नहीं बल्कि राघव शर्मा हैं. एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘अवनीत कौर ने राघव शर्मा के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी… (लेकिन हमें पता चल गया).’ एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सॉफ्ट लॉन्च कर दिया दीदी ने तो’. वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘ये तो हमें कब से पता है, इससे क्या छुपाना. बहुत दुख दिए हैं इसने तो.’
अवनीत कौर ने ये फोटो शेयर की थी.
कौन हैं राघव शर्मा?
अवनीत कौर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा संगीत इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं. वह लोकप्रिय म्यूजिक लेबल देसी म्यूजिक फैक्ट्री (डीएमएफ) के सह-संस्थापक हैं. उनके लेबल ने ‘यिम्मी यिम्मी’, ‘ला ला ला’, ‘मुड़ मुड़ के’ और ‘पहली पहली बारिश’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव का जन्म 1991 में हरिद्वार में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मकार महेश भट्ट के सहायक के रूप में की थी. बाद में उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया. वह 2025 में आई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का निर्माण भी कर चुके हैं .
दोनों के बीच है 10 साल का अंतर
अगर उम्र के अंतर की बात करें तो अवनीत कौर का जन्म 13 अक्टूबर 2001 को हुआ था और वह 24 साल की हैं, जबकि राघव शर्मा की उम्र 34 साल के करीब है.इस हिसाब से दोनों के बीच करीब 10 साल का अंतर है .
2022 से है सीक्रेट रिलेशनशिप की अफवाहें
आपको बता दें कि 24 साल की अवनीत कौर के 2022 से ही एक सीक्रेट रिलेशनशिप में होने की चर्चा है. उनका नाम लंबे समय से राघव शर्मा के साथ जुड़ता आया है, लेकिन अब तक एक्ट्रेस या राघव ने इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. न तो दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया है और न ही आधिकारिक तौर पर अपने प्यार में होने की अफवाहों पर हामी भरी है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.