टीवी के चर्चित कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों अपने एक मिस्ट्री पोस्ट से सोशल मीडिया पर छा गए हैं. कपल ने अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस को हिंट दिया कि वो जल्द ही महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ा ऐलान करने वाले हैं. इसके बाद से कपल के पेरेंट्स बनने के कयास तेज हो गए हैं. सोशल मीडिया पर अटकलों का सिलसिला जारी है. कपल 15 फरवरी को ऐलान करने वाला है.
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के पोस्ट ने सस्पेंस बढ़ा दिया है.
दरअसल, पिछले कुछ समय से अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, इस बारे में कपल ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन अब फैंस को लगने लगा है कि शायद बहुत जल्द कोई बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है.
अंकिता लोखंडे के पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस
इस चर्चा की वजह बना है कपल का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने हिंट दिया है कि वे महाशिवरात्रि के खास मौके पर कोई बड़ी घोषणा करने वाले हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह अनाउंसमेंट क्या होगी, लेकिन फैंस इसे परिवार में नए सदस्य के आने से जोड़कर देख रहे हैं. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स लगातार पूछ रहे हैं कि ‘क्या गुड न्यूज आने वाली है?’ और ‘क्या आप एक्सपेक्टिंग हैं?’
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.