दुनिया भर में कई सारी प्रजातियां आपने देखी होंगी, सभी प्रजातियों के अलग अलग तौर तरीके और परंपराएं होती हैं. लेकिन जब बात आती है भारतीय उपमहाद्विप की तो यहां की प्रजातियों के रहने का तरीका हर किसी को हैरान करता है. अब राजस्थान की जिप्सी प्रजाति को ही ले लीजिए, इस प्रजाति की महिलाएं जिस तरह से रहती हैं और जिस तरह का श्रृंगार करती हैं वो हर किसी के बस की बात तो बिल्कुल नहीं है.
कोबरा का जहर लगाती हैं भारत की इस प्रजाति की महिलाएं
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पश्चिमी राजस्थान में रहने वाली जिप्सी प्रजातियों की महिलाएं दिखाई गई हैं. इन महिलाओं की खास बात ये है कि इनकी आंखें बेहद खूबसूरत है जिसकी वजह से यहां आने वाले पर्यटक काफी ज्यादा आकर्षित होते हैं और इन्हें देखने के लिए आते हैं. हाल ही में एक टूरिस्ट ने जब इन महिलाओं से खूबसूरत आंखों का राज जानना चाहा तो महिलाओं ने बताया कि वो अपनी आंखों में कोबरा सांप का जहर लगाती हैं.
ऑन कैमरा दिखाया करतब, हैरान रह गए पर्यटक
वीडियो में दिखता है कि जिप्सी प्रजाति की एक महिला ऑन कैमरा कोबरा का जहर लगाकर भी दिखाती है जिससे वहां खड़े लोग हैरान रह जाते हैं. आपको बता दें कि जिप्सी प्रजाति के लोग उत्तर पश्चिम भारत में रहने वाले लोगों के समूह को कहा जाता है. ये लोग खासकर राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में रहते हैं और यहीं पर अपनी परंपराओं के करतब दिखाकर अपना जीवन यापन करते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: भीड़ देखते ही अजगर ने उगला जिंदा शिकार, मॉनिटर लिजार्ड को मुंह से बाहर फेंकते ही मचा हड़कंप, खौफनाक वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, ये बेहद खतरनाक है लोग ट्राय ना करें
वीडियो को Joe Hattab के साथ खोजें नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये आनुवाशिंक लक्षण हो सकते हैं. एक और यूजर ने लिखा…आंखों को देखकर कोई भी कोबरा का जहर ना लगाए, ये खतरनाक हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कोबरा का जहर आपकी आंखों की जिंदगी ले सकता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.