अगर आपकी स्किन बेजान, रूखी और डल दिखने लगी है, तो इसका कारण डेड स्किन और टैनिंग हो सकता है. ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय रसोई में मौजूद चावल का आटा असरदार विकल्प बन सकता है. सही चीजों के साथ मिलाकर लगाने पर यह त्वचा को साफ, स्मूद और ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है.
चावल का आटा हल्का एक्सफोलिएटर होता है, जो त्वचा की ऊपरी परत पर जमी मृत कोशिकाओं को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है. इसमें मौजूद स्टार्च स्किन को टाइट और स्मूद बनाने में सहायक माना जाता है. अगर आप इसे कच्चे दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं, तो यह और भी ज्यादा असरदार हो जाता है. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नरम बनाता है और टैनिंग कम करने में मदद कर सकता है. इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें.
अगर आपकी स्किन ऑयली है और पिंपल्स की समस्या रहती है, तो चावल के आटे में गुलाब जल और थोड़ा सा नींबू रस मिलाया जा सकता है. यह कॉम्बिनेशन अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने और पोर्स को साफ रखने में मदद करता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी त्वचा की रंगत सुधारने में सहायक होता है. हालांकि संवेदनशील त्वचा वाले लोग नींबू की मात्रा बहुत कम रखें या पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
ड्राई स्किन वालों के लिए चावल के आटे में शहद और दही मिलाना फायदेमंद हो सकता है. शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और दही त्वचा को पोषण देता है. यह मिश्रण स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और रूखेपन को कम करता है. हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और चमकदार दिखने लगती है.
डेड स्किन हटाने के लिए चावल के आटे में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर भी फेसपैक बनाया जा सकता है. एलोवेरा त्वचा को शांत करता है और सूजन कम करने में मदद करता है. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से स्क्रब की तरह रगड़कर धो लें. इससे स्किन फ्रेश और क्लीन महसूस होती है.
ध्यान रखें कि कोई भी घरेलू उपाय अपनाने से पहले त्वचा का प्रकार समझना जरूरी है. जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग करने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है. संतुलित तरीके से और नियमित उपयोग करने पर चावल का आटा आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.