Ayurvedic Remedies For White Hair: यदि आप भी सफेद बालों को काला करने के लिए मंहगे तेल और हेयर डाई के उपयोग से थक चुके हैं, तो आज की यह ख़बर आपको एक नई एनर्जी दे सकती है.इस लेख में हम आपको सफेद बालों को फिर से काला करने के कुछ बेहद ही सटीक आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं.
पश्चिम चम्पारणः अगर आप भी सफेद बालों को काला करने के लिए महंगे तेल और हेयर डाई के उपयोग से थक चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए नई ऊर्जा ला सकती है. इस लेख में हम आपको सफेद बालों को फिर से काला करने के कुछ बेहद सटीक आयुर्वेदिक उपाय बता रहे हैं. इन उपायों का अनुसरण करने से सिर्फ एक महीने में बालों की सफेदी और रूखापन जैसी समस्याएं गायब होने लगती हैं. खास बात यह है कि इन उपायों के लिए न तो आपको पैसे खर्चने की जरूरत है. न ही किसी साइड इफेक्ट का खतरा है. यह पूरी तरह से आयुर्वेदिक उपचार है, जिसे पतंजलि में कार्यरत 70 वर्षीय आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे ने बताया है.
खुद से तैयार करें आयुर्वेदिक तेल और पेस्ट
आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, सफेद बालों को काला करने के कई आयुर्वेदिक उपाय हैं, लेकिन करी पत्ता, नारियल तेल, सरसों तेल और मेथी के मिश्रण से तैयार तेल, करी पत्ता-मेथी और दही से तैयार पेस्ट बालों के लिए बेहद असरदार माने जाते हैं. सबसे पहले हम करी पत्ता और मेथी से तैयार तेल की बात करते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले करी पत्ते को अच्छी तरह से धो लें. फिर एक कढ़ाई में सरसों और नारियल का तेल डालकर उसमें धोया हुआ करी पत्ता और मेथी डालें. तेज आंच पर कुछ देर तक अच्छी तरह पकाने के बाद छन्नी से छानकर तेल को अलग और करी पत्ता व मेथी दाना को अलग कर लें.
बालों के लिए उत्तम है करी पत्ते का तेल
ध्यान रहे कि यह तेल पूरी तरह से आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर है. आप इसका उपयोग बालों में बेझिझक कर सकते हैं. इससे बालों में प्राकृतिक चमक और मजबूती आएगी. साथ ही सफेदी भी कम होगी.
बनकर तैयार है हेयर डाई से भी असरदार करी पत्ता पेस्ट
पेस्ट बनाने के लिए पकाए गए करी पत्ते और मेथी दाने को एक ग्राइंडर में डालें. औषधीय गुणों को बढ़ाने के लिए उसमें हल्की दही मिलाएं और फिर ग्राइंड करें. ग्राइंड करते ही आपके सामने पूरी तरह से आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा. जिसका उपयोग आप शैंपू से पहले बालों में कर सकते हैं.
सफेद, कमजोर और सूखे बालों से छुटकारा
आयुर्वेदाचार्य डॉ. भुवनेश पांडे का कहना है कि अगर आप नियमित रूप से इस तेल और पेस्ट का उपयोग करते हैं, तो यकीन मानिए एक महीने में बालों की सफेदी, झड़ने और ड्राई रहने की समस्या का पुख्ता निवारण हो जाएगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.