आम के पेड़ की देखभाल के तरीके
– आपके घर में आम का पेड़ लगा है और उसमें मंजरी यानी फूल भी निकल आए हैं, तो इसकी रेगुलर देखभाल भी जरूरी है ताकि ये सूखे-मुरझाएं न, इन मंजरियों में कीड़े न लगें. अगर आप मंजरी की देखभाल सही तरीके से करते हैं तो पेड़ से आम के टिकोले असमय नहीं टूटकर गिरेंगे. इससे पैदावार भी बढ़ती है.
– कई बार मंजरी और पत्तों पर कीट, फफूंदी लग जाती है, जिससे ये सूखकर झड़ जाते हैं. इससे छोटे आम के टिकोले भी सड़कर गिरने लगते हैं. ऐसे में प्रत्येक 15 दिन पर आप कीटनाशक, फफंदूनाशक का पेड़ पर छिड़काव करवाएं. किस तरह का कीटनाशक डालना चाहिए, इसके बारे में किसी पेड़-पौधों के एक्सपर्ट से जानकारी ले लें.
– आप मंजरी पर बोरॉन का स्प्रे कर सकते हैं. इससे ये सूखती नहीं और फूल भी मजबूत बने रहते हैं. पेड़ में फल अधिक आते हैं. जब पूरी तरह से पेड़ पर फूल आ जाए तब नाइट्रोजन या यूरिया युक्त खाद न डालें.
-अगर मंजरी आ रही है तो पेड़ पर बहुत तेजी से पानी का छिड़काव न करें वरना ये टूट सकती है. सिंचाई भी थोड़ी बहुत करते रहें वरना मंजरी टूट कर गिर सकती है.
– जब पेड़ पर मंजरी पर्याप्त रूप से आ जाए तो बहुत अधिक कटाई-छंटाई करने से बचें वरना फूल टूट कर गिर सकते हैं.
– पेड़ में खाद भी डालते रहना जरूरी है. इसके लिए आप एनपीके खाद, गोबर की खाद, नीम की खली आदि डालें. इससे भी आम का पेड़ हेल्दी रहता है और समय आने पर अच्छी पैदावार देता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.