खास बात यह है कि इन्हें बनाना आसान है और ज्यादा खर्च भी नहीं होता. अगर सही तरीके से और नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में बालों की बनावट और चमक में फर्क साफ नजर आने लगता है.
एलोवेरा से बनाएं आसान कंडीशनर
हाल ही में एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया पर एलोवेरा से कंडीशनर बनाने की आसान रेसिपी शेयर की. एलोवेरा को लंबे समय से बालों और त्वचा की देखभाल में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को नमी देते हैं और स्कैल्प को शांत रखते हैं.
सामग्री
-2 चम्मच एलोवेरा जेल
-1 चम्मच नारियल तेल
-आधा चम्मच शहद
-थोड़ा गुनगुना पानी
बनाने का तरीका
सबसे पहले एलोवेरा जेल को एक कटोरी में लें. इसमें नारियल तेल और शहद मिलाएं. अब थोड़ा गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें ताकि मिश्रण स्मूद हो जाए. इसे ज्यादा मात्रा में बनाकर स्टोर न करें, हर बार ताजा बनाना बेहतर रहता है.
शैम्पू के बाद इस कंडीशनर को बालों की लंबाई पर लगाएं. 5 से 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.
एलोवेरा-गुलाब जल कंडीशनर
एलोवेरा में मौजूद विटामिन A, C और E बालों को मॉइश्चर देते हैं. इसमें गुलाब जल मिलाने से स्कैल्प को ठंडक मिलती है और बालों में हल्की खुशबू भी आती है.
सामग्री
-2 चम्मच एलोवेरा जेल
-1 चम्मच नारियल तेल
-1 चम्मच गुलाब जल
तीनों चीजों को मिलाकर शैम्पू के बाद बालों में लगाएं. 5-7 मिनट बाद धो लें. यह कंडीशनर बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है.
दही-शहद कंडीशनर
जिन लोगों के बाल ज्यादा फ्रिज़ी रहते हैं, उनके लिए दही और शहद अच्छा विकल्प है. दही बालों को पोषण देता है, जबकि शहद नमी बनाए रखता है.
सामग्री
-3 चम्मच दही
-1 चम्मच शहद
दोनों को अच्छी तरह मिलाकर बालों में लगाएं. 10 मिनट बाद पानी से धो लें. इससे बाल स्मूद महसूस होते हैं.
केला कंडीशनर
डैमेज्ड और कमजोर बालों के लिए केला काफी फायदेमंद है. यह बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
सामग्री
-1 पका हुआ केला
-1 चम्मच ऑलिव ऑयल
केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं. इसे बालों में लगाकर 10 से 12 मिनट तक रखें, फिर धो लें. इससे बालों में जान आती है और टूटना कम होता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.