इसे आप अकेले इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसमें कुछ अन्य चीजें मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं. ये उपाय ना सिर्फ चेहरा चमकदार बनाते हैं, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ आने वाली झुर्रियों और ड्राइनेस से भी बचाव करते हैं. आज हम आपको बताएंगे, मलाई के साथ किन पांच चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से आपको प्राकृतिक ग्लो मिलेगा और त्वचा हर समय जवान दिखेगी. यह तरीका सस्ता, आसान और हर किसी के लिए सुरक्षित है.
चेहरे पर मलाई लगाने के फायदे
चेहरे पर मलाई लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है. इसके फैट्स स्किन को मॉइश्चराइज्ड बनाए रखते हैं और ड्राइनेस कम होती है. मलाई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को सनबर्न और टैनिंग से बचाते हैं. इसके अलावा, चेहरे पर जमा गंदगी हटती है और स्किन साफ और स्वस्थ दिखती है. मलाई को आप नेचुरल क्लेंजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नियमित इस्तेमाल से चेहरा खिलता है और त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेत धीरे-धीरे कम दिखाई देते हैं.
मलाई में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें
1. मलाई और हल्दी
मुलायम और चमकदार स्किन के लिए आधा कटोरी मलाई में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं. इसे चेहरे पर 15-20 मिनट लगाकर गुनगुने पानी से धो लें. हल्दी की एंटी-इंफ्लेमेटरी और मलाई के हाइड्रेटिंग गुण मिलकर चेहरे को दमकाते हैं.
2. मलाई और नींबू
मलाई में नींबू का रस मिलाकर फेस पर लगाने से स्किन क्लेंज होती है और ग्लो बढ़ता है. नींबू की साइट्रिक एसिड स्किन की डेड सेल्स हटाने में मदद करती है.
3. मलाई और बेसन
दो चम्मच बेसन और एक चम्मच मलाई मिलाकर फेस पैक तैयार करें. 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें. यह ड्राई स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाता है.
4. मलाई और शहद
बराबर मात्रा में मलाई और शहद मिलाएं. इसमें चुटकी भर हल्दी डाल सकते हैं. 15-20 मिनट बाद धो लें. यह रूखी स्किन को मॉइश्चराइज करता है और चेहरे की चमक बढ़ाता है.
5. मलाई और चीनी
मलाई में चीनी मिलाकर स्क्रब बनाएं. चेहरे पर 1-1.5 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें और धो लें. यह डेड स्किन हटाता है और त्वचा को साफ व ताजगी से भर देता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.