Gardening Tips: किचन गार्डन में ही तमाम तरह की सब्जियां उगाना चाहते हैं तो गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रशांत के इन टिप्स को गांठ बांध लें. मिट्टी तैयार करने से लेकर, केंचुआ-गोबर की खाद डालने तक इन बातों का ध्यान रखेंगे तो बींस, गोभी, ब्रोकली सब घर पर ही उगेंगे वो भी पूरी तरह ऑर्गेनिक.
सबसे पहले चुनें सही जगह
एक्सपर्ट प्रशांत बताते हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको अपने गार्डन में कोई जगह को चुन लेना है. जहां पर आपको नाना प्रकार की सब्जी उगानी है और वहां पर मिट्टी खोदकर उसमें केंचुआ और गोबर खाद मिला दें और उसको चार-पांच दिन के लिए यूं ही छोड़ दें, धूप लगने दें. इससे मिट्टी के जो हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं वे मर जाते हैं.
इसके बाद दो-तीन स्टेप और
इसके बाद इसमें थोड़ा सा चूना मिला दें और थोड़ी सी राख भी मिला दें और इन दोनों को मिलाने के बाद फिर से दो-तीन दिन के लिए छोड़ दें और हाथ से कंघी कर दें. मतलब कि आपके हाथ की उंगली है उससे कंघी कर दें. ऐसा करने से जितने भी पोषक तत्व होते हैं मिट्टी में एक समान मिल जाते हैं. ऐसा हर दूसरे दिन आपको करना है, करीबन एक हफ्ता तक. इसके बाद आपका मिट्टी उपज के लिए पूरी तरह तैयार है.
जो सब्जी चाहते हैं रोप दीजिए
अब आप इसमें ब्रोकली, पत्तागोभी, बीन्स मतलब जो भी सब्जी आप उगाना चाहते हैं रोप दीजिए. यह सब्जी थोड़ा-थोड़ा बड़ा होने लगे तीन-चार दिन में ही थोड़ी-थोड़ी बड़े होने लगेगी. उसे समय जो सूखा पत्ता होता है गार्डन का उसके इकट्ठा करिए और उसके ऊपर डाल दीजिए. मतलब कि कोई खाद नहीं तैयार करना है अलग से, बस सूखा पत्ता तो यूं ही डाल देना है. पूरा भर दीजिए सूखा पत्ता से उस एरिया को.
45 दिनों में होगा चमत्कार
फिर आप देखेंगे कि 45 दिनों के दौरान ही फूलगोभी, पत्तागोभी सब कुछ होना शुरू हो जाएगा या धनिया पत्ता जो आप चाहेंगे जो भी आपने रोपा होगा वह सब एक ही जगह में बहुत बढ़िया होगा और सबसे बड़ी बात है कि कोई कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस बीच में आप धनिया पत्ता और थोड़ा सा लहसुन भी रोप दें. इसका सेंट इतना स्ट्रांग होता है उससे भी कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ेगी. सारी सब्जियां एकदम हंड्रेड परसेंट ऑर्गेनिक होंगी.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.