जब भी भारत की सबसे खूबसूरत चोटियों की बात की जाती है, तो लोगों के मन में सिर्फ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का ख्याल आता है। यह दोनों ही राज्य वाकई में बहुत खूबसूरत है। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसी चोटियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की ट्रेकिंग आपको एक बार जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि अगर आपको जीते जी स्वर्ग के दर्शन करने हैं, तो यहां जरूर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: IRCTC की ‘श्री रामायण यात्रा’: Ayodhya से Rameswaram तक, एक ही Tour में होंगे प्रभु राम के दर्शन
कलसूबाई पीक
महाराष्ट्र की खूबसूरती से हम सभी वाकिफ हैं। नासिक जिले में स्थिति कलसूबाई पीक दुनिया के सबसे खूबसूरत और शानदार पीक में से एक है। यह करीब 5400 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी ट्रेकिंग बरी के बेस गांव से शुरू होती है। यहां पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ियां और एडवेंटर ट्रेक करके पहुंचा जा सकता है। जब आप यहां इसकी पीक पर पहुंचेंगी तो वहां पर आपको दिल थाम देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे। भले ही आपको यहां जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़े। लेकिन यकीनन यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
नेत्रावती पीक
नेत्रावती पीक कर्नाटक राज्य की खूबसूरत चोटी है। चोटी तक जाने के लिए आपको करीब 6 किमी की ट्रेकिंग करनी पड़ेगी। इस दौरान पहाड़ों पर हरे-भरे नजारे देखने को मिलेंगे। जब आप नेत्रावती पीक के टॉप पर पहुंचेंगी, तो आपको बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे।
कोलुक्कुमलाई पीक
भले की कोलुक्कुमलाई पीक तमिलनाडु में है, लेकिन इसकी ट्रेकिंग की शुरूआत केरल के इडु्क्कि जिले से होती है। यहां पर सनराइज का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप सनराइज का खूबसूरत नजारा देखना चाहती हैं, तो आपको सुबह 3 बजे निकलना होगा।
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं, तो भारत के यह ‘Hidde Peaks’ आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.