‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रिलीज़ के तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है. हालांकि तीसरे मंडे को इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन तीसरे मंगलवार को इसने एक बार फिर रफ्तार बड़ी और बड़ा मील का पत्थर भी पार कर लिया. चलिए यहां जानते हैं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने रिलीज के तीसरे मंगलवार को यानी 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 19वें दिन कितनी की कमाई?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि इस फिल्म ने 80 लाख के कलेक्शन के साथ धीमी शुरुआत की थी लेकिन फिर देखते ही देखते इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा ली और दूसरे दिन लेकर अब तक इसने लगातार एक करोड़ से ज्यादा की कमाई ही की है. हालांकि इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव भी बना रहा फिर भी इसने अपनी लागत से कहीं ज्यादा मुनाफा बटोर लिया है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे हफ्त में इसकी कमाई 17.14 करोड़ रुपये रही.
- इसके बाद 15विंन इसने 1.50 करोड़, 16वें दिन 2.75 करोड़, 17वें दिन 3.15 करोड़ और 18वें दिन 1.13 करोड़ रुपये कमाए.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 1.42 करोड़ रुपये कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 19 दिनों की कुल कमाई अब 50.37 करोड़ रुपये हो गई है.
- वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 57.09 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द केरल स्टोरी 2’ की 50 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री
‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 19वें दिन कमाल कर दिया है और इसने आखिरकार 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. हालांकि अब इसके पास कमाई के लिए एक दिन और बचा है क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में धुरंधर 2 का तूफान आने वाला है. जिसके आगे ‘द केरल स्टोरी 2’ का टिकना मुश्किल है. ऐसे में इसका लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 52 से 53 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है.
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 19दिनों में कितना कमा डाला मुनाफा
28 करोड़ के कम बजट में बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 50 करोड़ कमा लिए हैं. इसी के साथ इसने 22 करोड़ का रिटर्न ऑफ इंटरेस्ट (ROI) कमा लिया है. जो कैलकुलेट करने पर ये 78.57 फीसदी मुनाफा होता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.