फिल्म के कई सीन्स लीक होने का दावा
प्रोडेक्शन हाउस ने बयान में कहा, “हम, KVN Productions LLP फिल्म जन नायकन के निर्माता और कॉपीराइट के मालिक हैं।यह हमारे ध्यान में आया है कि फिल्म के कुछ सीन और क्लिप्स, और कई बार पूरी फिल्म, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई है और इंटरनेट पर फैलाई जा रही है। यह डिजिटल चोरी है।”
बयान में आगे कहा कि हम सूचित करते हैं कि इस लीक हुई फिल्म को डाउनलोड करना, देखना, सेव करना, आगे भेजना, शेयर करना, अपलोड करना या व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, यूट्यूब, वेबसाइट, टोरेंट या किसी भी माध्यम से फैलाना अपराध है और कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है।
प्रोडेक्शन हाउस ने आगे कहा कि हर डिजिटल गतिविधि ट्रेस की जा सकती है। हमने पहले ही जांच शुरू कर दी है, फॉरेंसिक जांच और शिकायत दर्ज कराई है। हम सभी लोगों की पहचान कर रहे हैं जो इस चोरी में शामिल हैं। हर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील है कि इस लीक हुई फिल्म या उसके किसी भी हिस्से से बिल्कुल दूर रहें। अगर आपको यह कंटेंट मिले तो उसे न खोलें, न सेव करें, न आगे भेजें। तुरंत डिलीट कर दें। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘जन नायकन’ को 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया और दावा किया कि कुछ सीन सही नहीं है। इसके बाद एक महीने तक कानूनी खींचतान चली और फिर इसे रिव्यू करने वाली कमेटी के पास भेजा गया। फिल्म की नई रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.