Thalapathy Vijay on Divorce Rumours: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के लिए मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पहले ही उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था कि अब उनकी निजी जिंदगी भी कंट्रोवर्सी में बुरी तरह फंस चुकी है। हाल ही में खबरें आई थीं कि उनकी पत्नी संगीता ने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ होने का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है।
दरअसल, नेटिजंस का ऐसा मानना है कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि मशहूर साउथ ब्यूटी तृषा कृष्णन हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि संगीता जिस एक्ट्रेस का जिक्र कर रही हैं, वो तृषा ही हैं यानि उनका कहना है कि थलपति विजय का सालों से कथित तौर पर तृषा कृष्णन के साथ ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ चल रहा है।
तलाक और अफेयर की अफवाहों पर बोले थलपति विजय
खबरों की माने तो, जबसे संगीता को अपने पति थलपति विजय के कथित ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ के बारे में पता चला है, तबसे ही वो उनसे अलग रह रही हैं। अब आरोपों से घिरे तमिल सुपरस्टार विजय ने अपने TVK पार्टी के कार्यकर्ताओं और फैंस के साथ एक मुलाकात के दौरान विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है।
थलपति विजय ने हाल ही में भीड़ और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मेरी आसपास की दिक्कतों को लेकर परेशान न हो। ये मुद्दे आपके समय के लायक नहीं हैं। मैं इन्हें खुद संभाल लूंगा। मुझे सबसे ज्यादा दुख इस बात का होता है कि मेरी समस्याओं की वजह से आप भी दुखी या परेशान हो रहे हैं।”
संग दिखे थलपति विजय-तृषा कृष्णन
जब ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ के आरोपों के बीच थलपति विजय और तृषा कृष्णन को हाल ही में चेन्नई में एक शादी समारोह में साथ देखा गया तो लोग हैरान रह गए। नेटिजंस ने दोनों स्टार्स को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसी बीच, ऐसी खबरें आ रही हैं कि विजय की पत्नी ने चेन्नई हाईकोर्ट में उसी घर में रहने दिए जाने के लिए अर्जी दी है। ताजा जानकारी के अनुसार, कोर्ट डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि संगीता ने कोर्ट में तलाक और अंतरिम आवासीय अधिकार (Interim Residence) की मांग करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू की थी। यानि वो फिलहाल उसी घर में रहना चाहती हैं जिसमें वो हमेशा से रहती आई हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.