सोशल मीडिया पर एकता कपूर के एक इंटरव्यू की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वह बताती हैं कि उन्होंने कैसे करण कुंद्रा का फेसबुक पर अप्रोच किया था. प्रोड्यूसर कहती हैं, ‘मैंने 2008 में फेसबुक चलाना शुरू किया था और एक एक्टर को वहीं देखा था. फिर उन्हें मैसेज किया था. वो करण कुंद्रा हैं, जा आज बड़े स्टार हैं.’ करण ने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘कितनी मोहब्बत है’ से साल 2009 में की थी.

वहीं, वायरल वीडियो में एकता कपूर दूसरा नाम स्मृति ईरानी का लेती हैं और कहती हैं, ‘उन्हें मैंने मेरे ऑफिस के बाहर देखा था वह जींस में आई थीं. मैंने उन्हें वहां से कास्ट किया था.’ आपको बता दें कि स्मृति ईरानी आज भले ही बीजेपी की बड़ी नेता बन चुकी हैं लेकिन उन्हें एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से पॉपुलैरिटी मिली थी.
Published at : 09 Apr 2026 04:56 PM (IST)
टेलीविजन फोटो गैलरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.