India vs Ireland Series: भारत में एक ओर टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज का ऐलान हो गया है। टी20 विश्व विजेता टीम आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। सूर्यकुमार यादव की टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी।
भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज जून के आखिरी हफ्ते में हो सकती है। सीरीज की तारीखों का ऐलान बहुत जल्द हो सकता है। आपको बता दें कि भारत ये सीरीज इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले खेलने जाएगा। एक तरह से इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को तैयारी करने का पूरा मौका मिलेगा।
गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होने वाला है और इससे पहले टीम इंडिया जून में आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। भारत बनाम आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज की तारीख का ऐलान बीसीसीआई (BCCI) बहुत जल्द कर सकता है।
आयरलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी, जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज 1, 4, 7, 9 और 11 जुलाई मैच खेलेगी। टी20 सीरीज के बाद भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज भी खेलेगा, जो 14 जुलाई से लेकर 19 तक के बीच खेला जाएगा।
आयरलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर ने क्या बोला?
आयरलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर ऑफ हाई परफॉर्मेंस ग्राहम वेस्ट ने बताया कि आयरिश टीम इसी साल जून से एक नए सफर पर निकल रही है, जब उसे भारत के साथ टी20 सीरीज खेलनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयरलैंड की टीम पहले ही 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में भारत का दौरा उसके लिए फायदेमंद साबित होगा।
आपको बता दें कि भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले गए हैं और हर बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है। भारत ने पिछली बार अगस्त 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था। वहीं, दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत 2024 टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया था।
आयरलैंड से पहले अफगानिस्तान से भारत का भिड़ंत
आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के समापन के तुरंत बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.