भारत की अग्रणी एकीकृत बिजली कंपनी, टाटा पावर ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीतिक पारेषण परियोजनाओं के सफल संचालन की घोषणा की। कंपनी ने राज्य के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 400 किलोवोल्ट (kV) टांडा–गोंडा और 400 किलोवोल्ट (kV) गोंडा–बस्ती डबल सर्किट पारेषण लाइनों को चालू कर दिया है। कंपनी बयान के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ ही साउथ ईस्ट यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एसईयूपीपीटीसीएल) परियोजना के तहत सभी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) पारेषण लाइन एवं उपकेंद्र चालू कर दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: निधन के बाद Harish Rana का अंतिम संस्कार, देश के पहले निष्क्रिय इच्छामृत्यु मामले का शांत अंत
एसईयूपीपीटीसीएल, रिसर्जेंट पावर वेंचर्स पीटीई लिमिटेड का हिस्सा है जो टाटा पावर, आईसीआईसीआई बैंक और वैश्विक निवेशकों के नेतृत्व वाला एक संयुक्त उद्यम है।
यह परियोजना बिजली क्षेत्र की दबावग्रस्त परिसंपत्तियों (स्ट्रेस्ड एसेट्स) के समाधान प्रक्रिया के तहत अधिग्रहित की गई थी।
इसे भी पढ़ें: Iran से वार्ता के लिए Pakistan जा सकते हैं JD Vance, Munir-Trump की वार्ता के बाद Islamabad बना गतिविधियों का केंद्र!
टाटा पावर का खंड नवीकरणीय एवं पारंपरिक ऊर्जा उत्पादन से लेकर पारेषण, वितरण, व्यापार, भंडारण समाधान तथा सौर सेल एवं मॉड्यूल विनिर्माण तक पूरी बिजली मूल्य श्रृंखला में फैला है।
कंपनी के पास 7.5 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन क्षमता है जो उसकी कुल क्षमता का करीब 46 प्रतिशत है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.