Last Updated:
तृषा पर बयान देकर घिरे नैनार नागेंद्रन ने माफी मांग ली है. (फाइल फोटो)
65 वर्षीय बीजेपी नेता नागेंद्रन ने सोमवार को डैमेज कंट्रोल करते हुए सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘यह बयान गलती से दिया गया था. हमारी ऑल इंडिया महिला विंग चीफ वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई ने मुझसे इस बारे में बात की है.’ नागेंद्रन ने आगे कहा, ‘अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है, तो मैं अपनी तरफ से गहरा खेद (Regret) जताता हूं.’ गौरतलब है कि शुरू में नागेंद्रन अपने बयान पर अड़े थे और उन्होंने शब्द वापस लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन चौतरफा दबाव के बाद उन्हें झुकना पड़ा.
क्या था वो भद्दा बयान?
यह विवाद रविवार को तब शुरू हुआ जब नागेंद्रन ने विजय की राजनीतिक पार्टी को लेकर तंज कसा. विजय ने दावा किया था कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में एक प्रमुख चैलेंजर बनकर उभरेगी. इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए नागेंद्रन ने सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने विजय की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘जो व्यक्ति छत पर भी नहीं चढ़ सकता, वह स्वर्ग पर चढ़ने का सपना देख रहा है.’ हंसते हुए नागेंद्रन ने कहा था, ‘बेचारा आदमी, वह पूरी तरह अनुभवहीन है. पहले उसे अपने घर से बाहर निकलने की जरूरत है. पहले तृषा के घर से बाहर आओ, फिर कुछ हो सकता है.’
तृषा का पलटवार: ‘मुझे अपने काम से जाना जाए’
इस भद्दे कमेंट पर एक्ट्रेस तृषा ने चुप्पी नहीं साधी. उन्होंने अपने लीगल एडवाइजर के जरिए बीजेपी नेता को करारा जवाब दिया. बयान में कहा गया, ‘मेरी क्लाइंट ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि राज्य के राजनीतिक स्थान में इतना ऊंचा पद रखने वाला व्यक्ति ऐसी अभद्र और अनुचित टिप्पणी करेगा.’ तृषा ने साफ किया कि वह अपनी राजनीतिक तटस्थता (Neutrality) बनाए रखना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ उनके काम से जाना जाना चाहिए और उनका नाम उन मामलों में नहीं घसीटा जाना चाहिए जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है.
राजनीतिक गलियारों में भी निंदा
नागेंद्रन के इस बयान पर डीएमके (DMK) और कांग्रेस ने भी बीजेपी को घेरा. सत्तारूढ़ डीएमके के नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसे कमेंट्स महिलाओं के प्रति सम्मान की कमी को दिखाते हैं. वहीं, कांग्रेस ने सवाल उठाया कि राजनीतिक चर्चा में एक एक्ट्रेस का नाम क्यों लाया जा रहा है. विपक्षी दलों ने इसे बीजेपी द्वारा किए जा रहे ‘पर्सनल अटैक’ का उदाहरण बताया.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.