बॉलीवुड में इन दिनों यदि किसी की बात हो रही है तो वो केवल ‘धुरंधर 2’ की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाकर रखा है. इस फिल्म की रिलीज को 15 दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक भी हर कोई इसकी तारीफें कर रहा है. इसी बीच अब हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस तनुजा ने भी ‘धुरंधर 2’ देखी और इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
तनुजा ने देखी ‘धुरंधर 2’
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल x (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके साथ उनकी मां तनुजा भी नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वो अपनी मां को ‘धुरंधर 2’ दिखाने ले गई थीं. इस वीडियो में तनीषा अपनी मां तनुजा से पूछती हैं, ‘मम्मी बताओ आपका धुरंधर का एक्सपीरियंस कैसा रहा?’ बेटी के सवाल के जवाब पर तनुजा कहती हैं, ‘बेहतरीन, शानदार फिल्म है’. इसके बाद तनीषा ने पूछा कि ‘फिल्म का हीरो कौन है’, इस पर तनुजा ने बिना देर लगाए कहा, ‘द डायरेक्टर, 110%’.
Ok so I did it again! I took mom for Dhurandar the Revenge finally&totally worth it & here is our honest review! #adityadhar @RanveerOfficial #Dhurandhar2TheRevenge
This movie is not too long because every minute is engaging as u are immersed into this world! 🙌must watch pic.twitter.com/XNe800h5Ui— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) April 2, 2026
रणवीर सिंह की भी तारीफ की
इसके बाद तनुजा ने इस वीडियो में रणवीर सिंह और अन्य कास्ट की भी तारीफ की. तनुजा ने कहा, ‘रणवीर ने भी बहुत शानदार काम किया है.सभी ने अच्छा काम किया है.’ आगे तनुजा ने कहा, ‘डायरेक्टर बहुत शानदार हैं. वो एक अच्छे निर्देशक हैं, बेहतरीन. फिल्म को बहुत अच्छे से साथ में लाया गया है, वैसे फिल्म थोड़ी लंबी है. इसके बावजूद भी फिल्म कहीं से बोरिंग नहीं नजर आती है.’ इसके बाद तनीषा ने भी फिल्म और फिल्म से जुड़े हर एक मेंबर की तारीफ की है. तो वहीं रणवीर की परफॉर्मेंस को भी आउटस्टैंडिंग बताया है.
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में ही इंडिया में 900 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1500 करोड़ होने वाला है. इस फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. इस फिल्म की ऐसी आंधी चली है कि बाकी सभी आगामी फिल्मों ने अपने कदम पीछे हटा लिए हैं.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.