तबू बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में तमाम तरह के रोल निभाकर अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. वहीं एक्ट्रेस अब साउथ सिनेमा में भी सालों बाद कमबैक करने की तैयारी कर रहे हैं. इस बात ने उनके साउथ के फैंस को खुश कर दिया है. खबरें हैं कि तबू एक नए पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के साथ साउथ सिनेमा में एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी करने जा रही हैं. इसके साथ ही वह उस इंडस्ट्री में लौट रही हैं, जहां उन्होंने सबसे पहले अपनी पहचान बनाई थी.
6 साल बाद साउथ सिनेमा में कमबैक कर रही हैं तबू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तबू फिल्ममेकर पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘स्लमडॉग 33 टेम्पल रोड’ में नज़र आएंगी. इस फिल्म में विजय सेतुपति और संयुक्ता भी अहम किरदारों में दिखेंगे.ये फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसी साल के आखिर में रिलीज होने वाली है. गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट से तबू की साउथ सिनेमा में वापसी हो रही है. इससे छह साल पहले वह फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ में नज़र आई थीं.
तबू ने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में बनाई है पहचान
तबू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है, उन्होंने हिंदी और क्षेत्रीय सिनेमा में एक शानदार करियर बनाया है. गहरे और लीक से हटकर किरदार चुनने के लिए मशहूर, तबू ने लगातार मेनस्ट्रीम की सफलता और समीक्षकों द्वारा सराही गई परफॉर्मेंस के बीच संतुलन बनाए रखा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘हम नौजवान’ में एक छोटे से रोल से की थी और बाद में तेलुगू फ़िल्म ‘कूली नंबर 1’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया
इन सालों में, उन्होंने ‘माचिस’, ‘चांदनी बार’, ‘हैदर’, ‘अंधाधुन’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी फ़िल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं. उनके काम के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिल चुक हैं जिनमें से दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड शामिल हैं. 2011 में, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित किया गया था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.